बगैर विधायक बने हफीजुल हसन बने मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राज्य में अब 11 मंत्री हो गए। हफीजुल हसन ने मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलायी। इस अवसर पर पूर्व सीएम शिबू सोरेन, सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री चंपई सोरेन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख, दीपिका पांडे सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

15 साल बाद फिर से हुआ ऐसा

राज्य में 15 साल के बाद ऐसा हुआ, जब बिना विधायिकी जीते कोई मंत्री बने हैं। इससे पहले 2006 में मधु कोड़ा सरकार में भानु प्रताप शाही के पिता हेमेंद्र प्रताप देहाती को बिना चुनाव लड़े ही मंत्री बनाया गया था। 29 दिसंबर 2019 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस के दो और राजद के एक मंत्री ने शपथ ली थी। इसके बाद 28 जनवरी 2020 को पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था।

इसे भी पढ़ें : पार्टी मनाकर लौट रहे थे, पलट गया ट्रैक्टर और उजड़ गई दुनिया

तीन अक्टूबर को हाजी हुसैन का हो गया था निधन

मधुपुर सीट से विधायक और तत्कालीन अल्पसंख्यक मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का पिछले साल तीन अक्टूबर को निधन हो गया था। इसके बाद से मधुपुर विधानसभा सीट खाली है। वहीं अप्रैल तक मधुपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने जाने की अनिवार्यता है। इसको लेकर आनन-फानन में मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय लिया गया।

इसे भी पढ़ें : बैंक का 29.88 लाख डकारने वाला राजीव रंजन गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हिनू रजिस्ट्री ऑफिस के पास युवक की मिली डे’ड बॉडी…

Ranchi : राजधानी रांची के हिनू रजिस्ट्री ऑफिस के...

1 जून से झारखंड में बस यात्रा होगी महंगी, इन रूटों पर बढ़ा किराया… जानें

Koderma : कोडरमा जिला बस ऑनर्स एसोसिएशन ने यात्रियों को...

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...