रांची : झारखंड में हेमंत सरकार कैबिनेट का शुक्रवार को दूसरा विस्तार होगा। पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हफीजुल हसन मंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाने के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे राजभवन के बिरसा मंडप में होगा।
बिना विधायक बने बनेंगे मंत्री
बता दें कि राज्य में 15 साल के बाद ऐसा हो रहा है जब बिना विधायिकी जीते कोई मंत्री बन रहे हैं। इससे पहले 2006 में मधु कोड़ा सरकार में भानु प्रताप शाही के पिता हेमेंद्र प्रताप देहाती को बिना चुनाव लड़े ही मंत्री बनाया गया था। 29 दिसंबर 2019 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस के दो और राजद के एक मंत्री ने शपथ ली थी। इसके बाद 28 जनवरी 2020 को पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था।
इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों के साथ PLFI नक्सलियों की मुठभेड़, राइफल, पिस्टल और गोलियां बरामद
तीन अक्टूबर को हाजी हुसैन का निधन हो गया था
बता दें कि मधुपुर सीट से विधायक और तत्कालीन अल्पसंख्यक मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का पिछले साल तीन अक्टूबर को निधन हो गया था। जिसके बाद से मधुपुर विधानसभा सीट खाली है। वहीं अप्रैल तक मधुपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने जाने की अनिवार्यता है। जिसको लेकर आनन-फानन में मंत्रिमंडल विस्तातरक का निर्णय लिया गया।
इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री एनोस एक्का की दो Property जब्त, ईडी ने की कार्रवाई












