बैंक का 29.88 लाख डकारने वाला राजीव रंजन गिरफ्तार

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची (पवन ठाकुर/रुपम) : पंजाब एंड सिंध बैंक पिठोरिया शाखा के 29 लाख 88 हजार रुपये हड़प लेने वाले राजीव रंजन को पिठोरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसकी पत्नी विनिता कच्छप की तलाश की जा रही है। विनिता ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जहां-तहां से पैरवी कराना शुरु कर दिया है। पुलिस के एक अधिकारी उस पर मेहरबान भी हैं। ये दोनों पति-पत्नी विनिता ऑटोमोबाइल के संचालक हैं। पिठोरिया थाने में दर्ज FIR के अनुसार दोनों पति-पत्नी पर आरोप यह है कि 6 लोगों को टेंपो फाइनांस कराने के नाम पर बैंक से इनके नाम लोन पास कराकर राशि अपने खाते में जमा करा ली। वहीं जिनके नाम से लोन लिया गया उन्हें टेपों तक नहीं मिला। इस गोलमाल का खुलासा तब हुआ जब वरुण कुमार और विवेक प्रसाद सोनी जाकर बैंक मैनेजर से मिले और उन्हें सबकुछ बताया। इसके बाद बैंक मैनेजर रॉबर्टसन तिर्की ने पिठोरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

इन लोगों के नाम लिया गया लोन

  • 17.10.2020 को संतोष कुमार तिवारी के नाम 494000/-
  • 27.10.2020 को विवेक प्रसाद सोनी के नाम 494000/-
  • 04.12.2020 को वरुण कुमार कर्ण के नाम 477000/-
  • 11.12.2020 को सतीष कुमार के नाम 477000/-
  • 11.12.2020 को अली हुसैन के नाम 470000/-
  • 21.01.2020 को संजीव प्रसाद के नाम पर लोन पास कराया गया था।

 

इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री एनोस एक्का की दो Property जब्त, ईडी ने की कार्रवाई

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चुराया सोना निकला नकली, चोरों का टूटा दिल, एक चूक से चला गया अंदर…

Ranchi : रांची के सिकिदिरी थाना क्षेत्र के शांत माने...

हिनू रजिस्ट्री ऑफिस के पास युवक की मिली डे’ड बॉडी…

Ranchi : राजधानी रांची के हिनू रजिस्ट्री ऑफिस के...

1 जून से झारखंड में बस यात्रा होगी महंगी, इन रूटों पर बढ़ा किराया… जानें

Koderma : कोडरमा जिला बस ऑनर्स एसोसिएशन ने यात्रियों को...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...