Kohramlive : ATM से पैसे निकालने पर शुल्क में इजाफा होने जा रहा है। RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) ने बैंकों को ATM निकासी शुल्क बढ़ाने की अनुमति दे दी है। अब, ग्राहक को अपने बैंक के ATM से पांच मुफ्त लेन-देन के बाद प्रति लेन-देन 21 रुपये की बजाय 23 रुपये शुल्क चुकाना होगा। यह वृद्धि उन ग्राहकों पर लागू होगी, जो अक्सर ATM से पैसे निकालते हैं और महीने में मुफ्त लेन-देन की सीमा पार कर लेते हैं। यह नियम आगामी 1 मई से लागू होगा। RBI ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन नये नियमों का पालन कैश रिसाइक्लर मशीनों (नकद जमा लेनदेन को छोड़कर) पर किये गये लेन-देन पर भी होगा। इसका मतलब यह है कि अब नकदी जमा करने के लिये उपयोग की जाने वाली मशीनों पर भी ये नये शुल्क लागू होंगे।
इसे भी पढ़ें :टल गई अनहोनी, रांची के तीन गुमला में अरेस्ट… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :रंगेहाथ धराये बड़ा बाबू
इसे भी पढ़ें :पहले दस्ते में खाना बनाती थी, फिर थामा हथियार, क्या बोली नक्सली… जानें
इसे भी पढ़ें :सरकार ने इन 16 यूट्यूब चैनल्स को किया बैन, BBC को नोटिस… चेक करें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :टल गई अनहोनी, रांची के तीन गुमला में अरेस्ट… जानें कौन






