kohramlive desk : महंगाई तो कई तरह से हमें मार ही रही है। इस बीच यह भी तय हो गया है कि बैंकों में जमा अपने ही पैसे को एटीएम से निकालने पर नए साल के पहले दिन से अधिक चार्ज देने होंगे। बता दें कि आरबीआई ने 1 जनवरी 2022 से फ्री मंथली लिमिट के बाद कैश और नॉन-कैश एटीएम ट्रांजैक्शन के लिए चार्ज बढ़ाने की इजाजत दे दी है। एक्सिस बैंक ने बताया कि रिजर्व बैंक (RBI) की गाइडलाइंस के अनुसार, एक्सिस बैंक या दूसरे बैंकों के एटीएम में फ्री लिमिट के ऊपर फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की फीस प्रति निकासी पर 21 रुपये प्लस जीएसटी होगी। नयी दरें 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी होंगी।
पहली जनवरी 2022 से प्रति निकासी 21 रुपये के साथ जीएसटी भी लगेगा
अब तक फ्री ट्रांजैक्शन की मंथली लिमिट पार करने पर 20 रुपये का चार्ज देना होता है। अगले महीने से 21 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन प्लस जीएसटी देना होगा। आरबीआई ने एक सर्कुलर जारी कर बताया है कि ज्यादा इंटरचेंज फी के लिए बैंकों की भरपाई करने के लिए और लागत में सामान्य बढ़ोतरी की है। इसलिए बैंकों को चार्ज बढ़ाकर 21 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन करने की इजाजत दी गई है। तीन मुफ्त ट्रांजैक्शन की इजाजत अपने बैंकों के एटीएम से फ्री में पांच ट्रांजैक्शन करने की इजाजत मिलेगी. इसमें फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन शामिल होंगे. ग्राहकों को मेट्रो शहरों में दूसरे बैंकों के एटीएम से 3 फ्री ट्रांजैक्शन और गैर-मेट्रो सेंटर्स में 5 ट्रांजैक्शन करने की इजाजत दी गई है.
इसे भी पढ़ें : जोरदार टक्कर में पति-पत्नी और भाई का क्या हो गया, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ऐ बप्पा बैंक गये भी नहीं, नाम से निकल गई कीमती कार, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मंडप में ही चप्पल से कूटा गये दूल्हे राजा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : मुंबई लौटे विक्की-कैट, मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा… बेहद खूबसूरत दिखीं कैटरीना
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर JPSC अभ्यर्थियों ने शुरू किया आंदोलन, PT परीक्षा की CBI से जांच कराने के लिए छेड़ा मुहिम
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में एक दहशतगर्द ढेर, 3 को सुरक्षाबलों ने घेरा
इसे भी पढ़ें : करीना-अमृता के बाद अब ये सितारे कोरोना पॉजिटिव, इन पर भी संक्रमण का खतरा
इसे भी पढ़ें : 3 बलास्ट में एक बच्चे समेत दो की मौत, दहशत
इसे भी पढ़ें : बेटी ने दी लेफ्टिनेंट कर्नल Harjinder Singh को मुखाग्नि, राजनाथ की भी नम हो गई आंखें
इसे भी पढ़ें : बाघ को देखकर भागे किसान, पहुंचे वनकर्मियों के उड़े होश
इसे भी पढ़ें : बाप बनते ही भाग गया सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत, देखें वीडियो








