- मोदी ने वित्तमंत्री और उनकी टीम की थपथपाई पीठ
कोहराम लाइव डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट 2021-22 की प्रशंसा की है। कहा कि यह बजट कोरोना वायरस संक्रमण के काल में आत्मनिर्भर भारत का विजन है। पीएम ने लोक लुभावन और विकासशील बजट के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और उनकी टीम को बधाई दी है। पीएम ने कहा कि इस बजट के दिल में देश के किसान हैं। इस बजट से देश के हर कोने में विकास होगा।
इसे भी पढ़ें : नाबालिगों को दिल्ली ले जाने की फिराक में था, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
पीएम ने इस बजट को किसानों के पक्ष वाला बताते हुए कहा कि बजट में किसानों के हित में कई प्रावधान किए गए हैं। किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ‘मंडियों को और मजबूत करने का प्रावधान किया गया है। ये निर्णय दिखाते हैं कि इस बजट के दिल में गांव हैं, किसान हैं।
इसे भी पढ़ें : पत्नी पर करता था शक, रोज होते थे झगड़े, आखिरकार…
ग्रोथ और जॉब क्रिएशन में होगा लाभ
मोदी ने कहा कि महिलाओं का जीवन आसान बनाने के लिए उनके स्वास्थ्य, पोषण और इंफ्रास्ट्रक्चर पर व्यवस्थागत सुधार किए गए हैं। ग्रोथ और जॉब क्रिएशन में बहुत लाभ होगा।














