spot_img

30 लाख रुपये का विजेता ‘लापता’, ₹50 के टिकट ने बनाया लखपति…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : किस्मत कब किस पर मेहरबान हो जाये, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। बरनाला में ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 50 रुपये का लॉटरी टिकट खरीदने वाले शख्स ने 30 लाख रुपये का पहला इनाम जीत लिया, लेकिन अभी तक उस विजेता का कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार Rajshri Monthly Lottery के नतीजे 26 फरवरी को घोषित किये गये थे। इसमें बरनाला रेलवे स्टेशन के पास स्थित Jai Shankar Lottery Agent की दुकान से बिके टिकट ने ₹30 लाख का बंपर इनाम जीता है। विजेता का पता लगाने के लिये लॉटरी एजेंट जय शंकर खुद बाजारों में घूमकर लाउडस्पीकर से मुनादी करवा रहे हैं। लॉटरी स्टॉल को फूलों से सजाया गया है। दुकान के बाहर ढोल बजाकर विजेता को बुलाया जा रहा है। ताकि टिकट खरीदने वाला व्यक्ति सामने आकर अपना ईनाम ले सके। लॉटरी कंपनी के मैनेजर राज कुमार वर्मा के मुताबिक टिकट खरीदते समय विजेता ने अपना नाम या मोबाइल नंबर दर्ज नहीं कराया था। क्योंकि यह दुकान रेलवे स्टेशन के पास है, इसलिये अंदाजा लगाया जा रहा है कि विजेता कोई यात्री भी हो सकता है, जो टिकट खरीदकर ट्रेन से कहीं और चला गया हो। लॉटरी नियमों के अनुसार विजेता को एक महीने के भीतर ईनाम का दावा करना होगा। अगर मार्च के अंत तक विजेता सामने नहीं आता है, तो ₹30 लाख की पूरी राशि सरकार के खजाने में जमा हो जायेगी। वहीं, कंपनी की ओर से टिकट बेचने वाले एजेंट को 1 लाख रुपये का कमीशन चेक दिया गया है। जय शंकर पिछले 25 वर्षों से रेलवे स्टेशन के बाहर लॉटरी बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि विजेता जल्द सामने आये, ताकि उसे उसकी इनामी राशि मिल सके।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चौपारण में BLA-2 को मिली खास ट्रेनिंग…

Chauparan(Krishna Paswan) : मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन...

चितरपुर से आजसू का ऐलान, संगठन को बनायेंगे फौलादी…

Ramgarh(Prince Verma) : विधानसभा चुनाव की आहट के बीच...

मां छिन्नमस्तिका धाम में CCL रजरप्पा ने बिछाया सेवा का ‘सुरक्षा पथ’…

Ramgarh(Prince Verma) : मां छिन्नमस्तिका की नगरी में इस...

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग...