Kohramlive : सरकार ने ऊर्जा बाजार में बढ़ती हलचल के बीच बड़ा फैसला लेते हुये डीजल(Diesel) और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर निर्यात शुल्क में भारी बढ़ोतरी कर दी है। अब डीजल पर 55.5 रुपये प्रति लीटर और ATF पर 42 रुपये प्रति लीटर विंडफॉल टैक्स लगेगा, जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। इससे पहले 26 मार्च को डीजल पर 21.50 रुपये और ATF पर 29.5 रुपये प्रति लीटर शुल्क था। यानी महज कुछ हफ्तों में टैक्स में बड़ा उछाल देखने को मिला है।
इसे भी पढ़े :E-KYC : आखिरी मौका, कट जायेगा राशन कार्ड, अगर…
Petrol-Diesel की खुदरा कीमतों पर नहीं पड़ेगा असर
सरकार का मकसद साफ है कि घरेलू बाजार में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना और निर्यातकों द्वारा अंतरराष्ट्रीय कीमतों का फायदा उठाने पर लगाम लगाना।हालांकि, आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर इसका कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और हालिया संघर्षों के कारण वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। ऐसे में सरकार ने यह कदम उठाकर सप्लाई और कीमतों को संतुलित रखने की कोशिश की है।
इसे भी पढ़े :वासेपुर में प्रिंस खान के घर पहुंची पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़े :Garhwa : विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, निकली चीख-पुकार…
इसे भी पढ़े :Ranchi : लखनऊ से मिला इनपुट, रांची में धरा गया ‘बड़का’ ठग, SP बता गये पूरा कांड… देखें वीडियो






