Ranchi : रांची(Ranchi) के चुटिया थाना क्षेत्र में फर्जी आर्मी बहाली के नाम पर चल रहे बड़े ठगी रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये SIT गठित की और संयुक्त ऑपरेशन में गिरोह के सदस्य अरविंद प्रसाद को गिरफ्तार किया। इल्जाम है कि यह गिरोह आर्मी और मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से करीब 70 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। गिरफ्तार आरोपी के पास से आर्मी बहाली से जुड़े कई फर्जी दस्तावेज, आईडी कार्ड, जॉइनिंग लेटर और सर्टिफिकेट बरामद किये गये हैं।
इसे भी पढ़े :E-KYC : आखिरी मौका, कट जायेगा राशन कार्ड, अगर…
Ranchi के सिटी SP ने बताया मामले का सच
पुलिस ने इस मामले में 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ चुटिया थाना कांड संख्या 45/2026 के तहत मामला दर्ज किया है। सिटी DSP के नेतृत्व में गठित SIT ने यह उम्दा कामयाबी हासिल की। जिसमें मिलिट्री इंटेलिजेंस और चुटिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। बरामदगी में फर्जी MES आईडी, दिल्ली क्राइम का नकली कार्ड, मेडिकल स्टांप, कई आधार-पैन कार्ड और फर्जी जॉइनिंग लेटर शामिल हैं, जो इस ठगी नेटवर्क की गहराई को उजागर करते हैं। पूरे मामले के बारे में क्या कुछ बता गये रांची के सिटी SP पारस राणा
इसे भी पढ़े :Darbhanga : सर्च ऑपरेशन के दौरान फटा बम, 5 पुलिसकर्मी…
इसे भी पढ़े :वासेपुर में प्रिंस खान के घर पहुंची पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़े :Manrega Scam : रंगेहाथ अरेस्ट हुये JE…












