Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड की तिलैया पंचायत में सोमवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने तबाही मचा दी। करीब 30-35 हाथियों के हमले में दो युवकों प्रकाश कुमार महतो और चरकू महतो की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना रात करीब 8:30 बजे की है, जब आधा दर्जन से अधिक लोग तिलैया रेलवे गेट के पास घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। तभी जंगल से निकले हाथियों ने उन पर हमला कर दिया। कुछ लोग किसी तरह बच निकले, लेकिन दोनों युवक झुंड की चपेट में आ गये और हाथियों ने उन्हें पटक-पटक कर कुचल डाला। सूचना मिलते ही जगेश्वर बिहार थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मुआवजा देने और हाथियों के झुंड को गांव से दूर खदेड़ने की मांग की है।
DFO संदीप शिंदे ने बताया कि हाथियों के झुंड में कई बच्चे भी शामिल हैं, जिसके चलते वे उग्र व्यवहार कर रहे हैं। विभाग की टीम उन्हें जंगल की ओर खदेड़ने में जुटी है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की और कहा कि सरकारी नियमानुसार पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जायेगा।
इसे भी पढ़े : सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र की सेहत पर दिया बड़ा अपडेट… जानें
इसे भी पढ़े : यह स्टेडियम बनेगा शानदार और लाजवाब “स्पोर्ट्स सिटी”
इसे भी पढ़े : CM हेमंत ने दिया गर्वनर को न्योता… जानें क्यों
इसे भी पढ़े : घाटशिला उपचुनाव में रिकॉर्ड मतदान, क्या बोले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी… देखें वीडियो




