Ghatshila : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। अपराह्न 5 बजे तक कुल 73.88% मतदान दर्ज किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि पूरे निर्वाचन क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे और हर मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग के जरिये मतदान की निगरानी की जा रही थी। मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया, वहीं महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। चुनाव आयोग के मुताबिक, लगभग सभी बूथ पर बिना किसी बड़ी गड़बड़ी के मतदान सम्पन्न हुये। अब सभी EVM को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है। मतगणना 14 नवंबर को की जायेगी। सुनें क्या बोले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार
घाटशिला उपचुनाव में रिकॉर्ड मतदान#Ghatshilabyelection #election #voting pic.twitter.com/ymcMTC0HhU
— KohramLive (@KohramLive) November 11, 2025




