spot_img
spot_img
spot_img

जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, कई घरों को तोड़ा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : बेड़ो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथी का उत्पात एक बार फिर बढ़ गया है। बस्ती से कुछ कदम की दूरी से आती इनकी चिंघाड़ सुनहर क्षेत्र के ग्रामीण रात भर अपने-अपने घरों में दुबके रहने मजबूर हैं। गुरुवार को देर रात जंगली हाथी ने चिन्द्री गांव में उत्पात मचाते हुए बिरसा उरांव के कच्चे मकान को सामने की तरफ से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। जिससे घर में रखे धान,चावल व घरेलू बर्तन बर्बाद हो गए। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक जा रहे हैं।

हाथी के आ जाने से किसान काफी चिंतित है। भुक्तभोगियों ने इसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से की है। उन्होंने वन विभाग से हाथी को भगाने की मांग की है। हाथी गांव छोड़ कर पास के जंगल की ओर चले गये। हाथियों के कारण जहां ग्रामीणों ने दहशत में रात गुजारी। वहीं उन्हें अंदेशा है कि हाथी फिर से उनके गांव की ओर रूख कर सकता है।  इधर घटना की सूचना पाने के बाद पंचायत के मुखिया बुधराम बड़ा शुक्रवार की सुबह गांव पहुंच कर उन्होंने लोगों के हुये नुकसान का जायजा लिया। घटना की जानकारी वन विभाग को दी। उन्होंने हाथी द्वारा किए गए नुकसान का वनविभाग से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

Read More :मशहूर संगीतकार श्रवण राठौड़ का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Read More : देखिये, ड्रोन की नजर से खौफ़जदा राजधानी रांची की तस्वीर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...