spot_img
spot_img

आधी रात गांव में घुसा जंगली हाथी, मौ’त, दहशत…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते 72 घंटों में तीन लोगों की जान जा चुकी है। ताजा मामला रंका थाना क्षेत्र के नगारी गांव का है, जहां मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात एक बिछड़ा हुआ हाथी गांव में घुस आया। हाथी ने विजय सिंह नाम के ग्रामीण के घर को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया, जिससे घर में सो रहे विजय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और ग्रामीण ढांढस बंधा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रतिनिधि और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को मुआवजे का आश्वासन दिया है और कहा कि जल्द ही हाथियों से राहत के लिए ठोस कदम उठाए जायेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...