Garhwa(Nityanand Dubey) : विवाहिता रीना मंडल की हत्या के पीछे छुपे सारे राज खुल गये। पुलिस को जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही निकला। रीना मंडल की हत्या में उसके ससुराल वालो का ही हाथ निकला। रीना की हत्या के जुर्म में पूछताछ के लिये थाना लाये गये उसके पति गुरुचंद मंडल ने थाना में ही सुसाइड कर लिया था। इसको लेकर गढ़वा के बलरामपुर थाने में खूब बवाल भी हुआ था। पुलिस इस कांड के तह तक गई और हत्या के पीछे छुपे राज खोल गई। जांच से खुलासा हुआ है कि रीना और उसके पति गुरुचंद मंडल के रिश्ते बिगड़ चुके थे। दोनों में पटता नहीं था। इसके चलते उसके ससुराल के लोगों ने रीना को रास्ते से हटाने की भयानक प्लानिंग बना ली।
पहले से तय प्लानिंग के तहत बीते 29 सितम्बर को रीना का किडनैप कर लिया गया। वीरा लकड़ा और रमेश मंडल ने अपनी चार पहिया गाड़ी से उसे गढ़वा लाया और फिर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश को कोयल नदी में फेंक दिया गया। इस कांड को अंजाम देने में शामिल चार लोगों रमेश मंडल, लतिका मंडल, शांति मंडल और वीरा लकड़ा को अरेस्ट कर लिया गया है। गढ़वा के SDPO नीरज कुमार ने यह खुलासा करते हुये मीडिया को बताया कि गिरफ्तार लोगों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और हत्या के पीछे दफन सारे रोज खोल गये।
इसे भी पढ़ें :क्या बताये बाबू, वो कपटी निकली, ये बोल खूब रोई चंद्रिका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों








