घाटशिला : शादी समारोह में आए दंपती अपने दोनों बच्चों के साथ कुछ दिनों पूर्व बसाढेरा गांव आए थे। दोनों नहाने के लिए तालाब गए थे। महिला का शव तालाब से मिला है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। बताया जा रहा है कि पति पर पत्नी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है।
पति ने शराब पी रखी थी। तालाब के पास ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और पति ने उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान अमला सिंह (37) के रूप में की गई है। यह घटना घाटशिला थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के बसाढेरा गांव की है। फिलहाल हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Read More : दिउड़ी मंदिर पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी, एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक
Read More : BREAKING : PCR वैन में ही पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली












