Ranchi : रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन के निर्देश पर बनी स्पेशल SIT टीम सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली, चूना भट्ठा स्थित अमित सोनी के घर धावा बोला, घर के अंदर कपड़ों के ढेर में छिपा 20.58 ग्राम ब्राउन शुगर मिला। पूछताछ में अमित ने खुलासा किया, वे सासाराम के शाहिद से नशा लाकर रांची में महंगे दाम पर बेचता है। अमित से सुराग मिला कि अनिकेत उर्फ सिनु और उसका परिवार भी नशे के धंधे में शामिल है। फिर देर रात अखिल मेमोरियल गली में अनिकेत और उसके भाई सोनू के घर छापेमारी की गई। सिनु की जेब से 10.20 ग्राम, वहीं सोनू की जेब से 240 ग्राम ब्राउन शुगर मिले। घर की तलाशी में एक और हैरान करने वाला राज मिला। सिनु की पत्नी अनीशा उर्फ अन्नु कमरे में सो रही थी। पुलिस ने कंबल हटाया तो बिस्तर पर ही 5,82,000 रुपये नकद रखे मिले। उसने कबूल किया कि यह रकम ब्राउन शुगर बेचकर ही इकट्ठी हुई है। वह भी इस अवैध धंधे का हिस्सा है। SIT ने तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार किया और मामला दर्ज किया। एक महिंद्रा स्कॉर्पियो (Jh3148C) एवं स्कूटी (JH01DH-7025) जब्त कर ली गई। अनिकेत उर्फ सिनु एवं अमित सोनी का पुराना रिकॉर्ड भी बहुत बढ़िया नहीं है। इस गिरोह का खुलासा करने में कोतवाली DSP प्रकाश सोय, DSP प्रभात कुमार बेक, सुखदेवनगर के थानेदार सुनील कुमार कुशवाहा, SI बजरंग टोप्पो, बबलू बेसरा, अमित कुमार एवं ASI पुष्पम कुमारी एवं बिनोद सोनी की सराहनीय भूमिका रही।
CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...
जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…
Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...
मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...
Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…
Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...
हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…
West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...





