GARHWA : गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के बड़गड़ ओपी के जंगल में पति योगेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी कांति देवी (27) को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव वहीं झाड़ियों में छुपाकर भाग निकला। घटना शनिवार सुबह की है। शव शाम को बरामद किया गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई।
Read more: कोरोना को मात दे चुके लोगों के लिए कितना खतरनाक है डेल्टा वैरिएंट, जानिए…
पत्नी ने हाथ पर बनवा रखा था पति के नाम टैटू
जानकारी के अनुसार,आरोपी अपनी पत्नी को हमेशा ससुराल चलने की बात कहता था, पर पत्नी वहां पिटाई के डर से अपने मायके में ही रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद में होता थ। दंपती की दो बच्चे हैं। महिला अपने पति को इतना पसंद करती थी कि उसके नाम का टैटू भी हाथ पर बना रखा था।
Read more: मच्छर काटने की बात बोल हाइवा की छत पर सोने गया खलासी, करंट लगा और…
पिटाई की बात से दुखी होकर बेटी को अपने घर लाए थे पिता
घटना के संबंध में बड़गड़ ओपी प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया की कांति देवी की शादी 8 साल पहले मेराल थाना क्षेत्र के बनुआ गांव निवासी योगेंद्र सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही कुछ आपसी कलह में योगेंद्र ने कांति की बुरी तरह से पिटाई की थी। इसकी सूचना मिलने पर कांति देवी के पिता सुदन सिंह बेटी के ससुराल पहुंचे और उसे अपने घर महुआटिकर ले आए।
Read more: जियो अब अपने ग्राहकों को देगा डाटा लोन, जानिये प्रोसेस
20 दिन से ससुराल में ही रह रहा था आरोपी
करीब 20 दिन पूर्व से आरोपी अपने ससुराल में ही रह रहा था। 10 दिन पहले पत्नी को ससुराल ले जाने की बात कह फिर से झगड़ा भी किया था। इसी बीच शनिवार की सुबह मवेशियों के रहने के लिए मड़ई बनाने के लिए जंगल से लकड़ी लाने की बात कह कर योगेंद्र शनिवार की सुबह 5 बजे कांति के साथ जंगल निकला था। पर फिर दोनों वापस नहीं लौटे।














