JAMSHEDPUR : देर रात 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आकर हाइवा का खलासी गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी खलासी को लेकर एमजीएम लेकर गई। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना पोटका के हाता स्थित सहाय स्पंज कंपनी के बाहर खड़े हाइवा के खलासी के साथ घटी।
घटना की सूचना पर मृतक के परिजन रविवार की सुबह एमजीएम अस्पताल पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी उज्जवल महतो (21) के रूप में की गई है। हाइवा चालक मनोज महतो ने बताया- कि रात को वे लोग हाइवा खाली कर स्पंज कंपनी से निकले थे। इसी दौरान हाइवा का डीजल खत्म हो गया। हाइवा सड़क किनारे खड़ी कर वह और खलासी उसमें सो गए। मच्छर काटने की बात कहकर वह हाइवा की छत पर सोने चला गया, जहां हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया।
Read more: रीना के बाद किरण से भी आमिर खान ने तोड़ा नाता… देखिये कैसे…















