चतरा : पति ने पीट-पीटकर महिला को मार डाला। फैली खबर के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस और महिला के मायकेवालों तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
इसे भी पढ़ें : रातों रात अमीर बनने की चाह में जा रहा है जेल, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : Tokyo Paralympics: हौसले ने भरी उड़ान, जानिये किन खिलाड़ियों ने किसमें जीता मेडल
मृतका की पहचान 36 साल की सरोज देवी के रूप में हुई है। सरोज चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गजवा गांव के अशोक प्रसाद की पहली पत्नी है। उनकी एक 10 साल की और एक 2 साल की बेटी है। मृतका के भाई ने पुलिस को दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि अशोक ने उसकी बहन को दूसरी पत्नी के बहकावे में आकर मार डाला। दूसरी पत्नी के कहने पर अशोक अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। सोमवार को उसने पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सरोज का मायका चतरा के ही एघारा गांव में है।
इसे भी पढ़ें :गेम खेलने से रोका तो बाप को मार डाला, ऐेसे खुला राज…
इसे भी पढ़ें : Breaking : CBI करेगी रूपा तिर्की मौत मामले की जांच
इसे भी पढ़ें : बीवी के पीछे पड़े युवक को लगा दिया ठिकाना, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : …सड़क पर उतर आये सैकड़ों लोग…(वीडियो)






