रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी पेट्रोल पंप के पास से 15 जनवरी की देर एक टाटा इंडिगो कार और टेकर टेंपो की बैटरी चोरी कर ली गई। इस संबंध में नामकुम थाना में मामला दर्ज कराया गया। मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। पेट्रोल पंप के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
इसे भी पढ़ें : …और प्रेमिका से वीडियो कॉलिंग करते-करते फंदे से झूल गया प्रेमी
ग्रामीण एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन कर कांटाटोली से फैजान खान नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। फैजान से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों अंकित रंजीत टोप्पो और लुईस उर्फ शमशीर का पता बताया। फैजान की निशानदेही पर चोरी की गई टाटा इंडिगो कार मुहर्रम टोली बूटी मोड़ सदर थाना से बरामद की गई। वहीं चोरी की गई बैटरी और घटना में प्रयुक्त पल्सर को भी अभियुक्त अंकित राज टोप्पो के घर से बरामद कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
इसे भी पढ़ें : पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक ग्रामीण की मौत की सूचना, एक महिला को लगी गोली
इसे भी पढ़ें : पति ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी के साथ किया ये घिनौना काम, फिर…














