Bihar : बिहार के मुंगेर में सफियासराय थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर(SI) चंदन कुमार पर अपनी पत्नी मधु कुमारी की हत्या का इल्जाम लगा है। किराये के मकान में रहनेवाले सब-इंस्पेक्टर(SI) चंदन कुमार के सर्विस रिवाल्वर से गोली चली और पत्नी मधु की मौके पर ही मारी गई। शुरू में इसे आत्महत्या बताया जा रहा था, लेकिन कहानी जल्द ही पलट गई। मृतका के पिता रंजीत कुमार ने सीधे आरोप लगाया है कि “मेरी बेटी को गोली मारकर हत्या की गई है, साल भर पहले ही बड़े अरमानों से शादी की थी।”
परिजनों का दावा है कि दारोगा(SI) चंदन कुमार का एक महिला पुलिसकर्मी से संबंध था। इसी को लेकर घर में रोज कलह होते रहता था। मधू की मां और मौसी ने पुलिस और मीडिया को बताया कि मधु एक मजबूत लड़की थी, वह आत्महत्या नहीं कर सकती। संदेही गुनहगार दारोगा चंदन कुमार गिरफ्तार कर लिया गया है। सर्विस रिवॉल्वर जब्त कर ली गई है। मौके पर FSL की टीम भी पहुंची। महिला पुलिसकर्मी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सफियासराय थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। तीन डॉक्टरों की टीम ने मधु का पोस्टमार्टम किया।
बीते साल ही हुई थी SI और मधू की शादी
चंदन और मधु में पढ़ाई के दौरान प्यार शुरू हुआ। 10 साल बाद परिवार मान गया। बीते साल 7 फरवरी को धूमधाम से दोनों की शादी हुई। लेकिन शादी के बाद ही झगड़े, तनाव और आरोपों का सिलसिला शुरू हो गया। जिस रिश्ते की शुरुआत प्यार से हुई थी, वो अंत तक आते-आते शक, विवाद और खून में बदल गया। परिजनों के मुताबिक, घटना के दिन भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई और फिर गोली चली।
इसे भी पढ़ें : Palamu : दिनदहाड़े दंपती को मा’री गो’ली, लूट लिया पैसों से भरा बैग…
इसे भी पढ़ें : Maharashtra : एक साथ 11 की मौ’त, मच गई चीख-पुकार












