spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Nucleus Mall के मालिक विष्णु अग्रवाल को ED का समन

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : अपने दम पर राजधानी रांची में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले रिएल स्टेट के बड़े कारोबारी विष्णु अग्रवाल को ED ने समन भेजा है। आर्मी की जमीन की खरीद-बिक्री में हुई गड़बड़ी के पुख्ता साक्ष्य और सबूत मिलने के बाद ED ने अपनी जांच तेज कर दी है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार विष्णु अग्रवाल को 8 नवम्बर को रांची के जोनल ऑफिस में तलब किया गया है। रांची में अलग-अलग जगहों पर जमीन की खरीद पर उठे सवाल पर ED  विष्णु अग्रवाल से पूछताछ करेगी। उनसे यह भी पूछा जायेगा कि कौन-कौन नेताओं, नौकरशाहों और बिल्डरों की काली कमाई का निवेश कहां-कहां और कैसे हुआ और किया गया है। कई सवाल ED ने तैयार कर लिये हैं। सूत्रों को कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो रिमांड पर लेकर अमित अग्रवाल और विष्णु अग्रवाल को आमने-सामने भी बैठाया जा सकता है। ED को अंदेशा है कि जेल में बंद अमित अग्रवाल और न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल ने कई बड़े नेताओं व नौकरशाहों और कुछ गिने-चुने बिल्डरों की काली कमाई का निवेश जमीन समेत कई अन्य बिजनेस में किया है।

रिएल स्टेट के बड़े कारोबारी माने जाने वाले विष्णु अग्रवाल के दो ठिकानों पर ED ने बीते 4 नवम्बर को रेड की थी। विष्णु अग्रवाल के कांके रोड स्थित आवास और न्यूक्लियस मॉल स्थित दफ्तर से कई कागजात ED ने हासिल किये हैं। ED को कई चौंंकाने वाले दस्तावेज हाथ लगे हैं। बरियातू में आर्मी की 4.55 एकड़ जमीन की खरीद के मामले में प्रदीप बागची, दिलीप घोष समेत अन्य लोगों का भी बयान ईडी ले सकती है। वहीं ED ने रांची में जमीन संबंधी कई रिकार्ड रजिस्ट्री ऑफिस से मांगे हैं। आर्मी की अलग अलग जमीनों की खरीद फरोख्त ये जुड़े कागजात, जमीन के सारे रिकॉर्ड की मांग की गई है। वहीं रांची में अलग-अलग नेचर की जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर गलत तरीके से जमीन खरीद-बिक्री किये जाने का कई चौंकाने वाले ED तक पहुंचे हैं। यहां याद दिला दें कि अमित अग्रवाल को ED ने पूर्व में हाई कोर्ट के एडवोकेट राजीव कुमार को घूस देने से जुड़े केस में गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें : सस्ता हुआ प्लेटफॉर्म टिकट, देखें रेट

इसे भी पढ़ें :इस तारीख तक Income Tax Return भर लें, वरना बढ़ेगी परेशानी

इसे भी पढ़ें :रहस्यमय ढंग से गायब बेटे की मिली डेड बॉडी, गुस्साये लोगों ने पुलिस को खदेड़ा…

इसे भी पढ़ें :कपूर खानदान में गूंजी किलकारी… आलिया ने पोस्ट कर कही यह बात

इसे भी पढ़ें :वर्चस्व के खेल में ठोंक डाला साबिर को… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :सोलन में PM मोदी ने मांगा एक और मौका…देखें क्या

इसे भी पढ़ें :शादी में होने जा रहे थे शामिल, रास्ते में मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें :पेंशन योजना पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देखें क्या

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...