spot_img

कोर्ट परिसर में ही बमकी पत्नी, पति को दे डाले दनादन… वीडियो वायरल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : राजस्थान के जोधपुर में मंगलवार की दोपहर जैसे फिल्मी पर्दे पर उतर आई। कोर्ट परिसर बना एक वैवाहिक युद्ध का रंगमंच, जहां प्यार, धोखा और प्रतिशोध ने अपना खुला नाटक खेला। कलेक्ट्रेट परिसर में पति-पत्नी तलाक की सुनवाई के लिए पहुंचे थे। मगर वहां कुछ ऐसा हुआ कि सबकी आंखें खुली की खुली रह गईं। पत्नी को जैसे ही यह यकीन हुआ कि उसका पति अब उसकी सगी बहन यानी साली के प्यार में गिरफ्तार हो चुका है, गुस्से में तमतमाई महिला ने सबके सामने पति पर दनादन थप्पड़ों की बरसात में कर दी।

पति बार-बार कहता रहा, “हाथ मत उठा… हाथ मत उठा…” मगर बीवी के इश्क के घाव गहरे थे और हर थप्पड़ एक कहानी सुना रहा था। कोर्ट की चौखट पर इश्क, विश्वासघात और पारिवारिक इज़्ज़त की टक्कर हो रही थी। लोग तमाशबीन बने रहे, कुछ ने वीडियो बनाया, कुछ ने सिर हिलाया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। कोई महिला के गुस्से को इंसाफ कह रहा है, तो कोई कोर्ट परिसर में ऐसे बर्ताव को कानूनी मर्यादा के खिलाफ। सूचना मिलते ही उदय मंदिर थाना पुलिस वहां पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। पूछताछ जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...