Sahibganj : पति का साथ खो चुकी 5 बच्चों की मां को जीने नहीं दिया गया। घर में घुसकर एक बेवा को बड़ी बेरहमी से मार डाला गया। अपराधी ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब वो घर में बिल्कुल अकेली थी। यह घटना साहिबगंज के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र की है। इस मामले में बेवा के बेटे ने एक शख्स के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। बेटे का इल्जाम है कि मारूपुर गांव के रामचंद्र राय ने ही उसकी मां को मारा है। उसने पुलिस को बताया कि रामचंद्र का उसके परिवार के साथ लंबे समय से जमीन का लफड़ा चल रहा है। इसी चक्कर में वह पहले भी उसकी मां के साथ मारपीट कर चुका है। रामचंद्र राय उन पर घर खाली करने के लिए दवाब बना रहा था। उसे शक है कि जमीन हड़पने की नीयत से ही रामचंद्र ने उसकी मां की हत्या कर दी।
इस मामले को लेकर आज यानि शनिवार को दुमका से डॉग स्क्वाड की टीम को बुलाया गया। खोजी कुत्ता बेवा के घर पर स्थित पैर के निशान को सूंघने के बाद आगे बढ़ा और फिर तालाब किनारे जाकर रुक गया। दोबारा भी कुत्ते को छोड़ा गया तो वो फिर से तालाब किनारे जाकर रुक गया। ऐसे में कयास लगाये जा रहे है कि घटना को अंजाम देने के बाद संदेही गुनहगार तालाब के पास गया होगा। घटना के बाद से पुलिस रामचंद्र राय की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। मामले में पुलिस ने एक शख्स को भी हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।
घटना के संबंध में बताया गया कि उस रोज बेवा घर में अकेली थी। उसके पति की मौत 8 साल पहले ही हो चुकी है। उसके 5 बच्चे है। दो बेटे गुजरात व एक मिर्जाचौकी में रहकर मजदूरी कर अपना पेट पालते है। सबसे छोटी बेटी करीब 10साल की है। एक बेटा-बेटी उसके साथ रहते थे। पर वे भी रिश्तेदार के यहां गये हुए थे। जब लौटे तो मां घर में मृत पड़ी थी। घर का सारा समान अस्त-व्यस्त था।
इसे भी पढ़ें : कुंदा जंगल में एक नक्सली ढेर…
इसे भी पढ़ें :एक्ट्रेस ईशा आलिया केस में एक और खुलासा, मोस्ट वांटेड मोहित धराया… देखें
इसे भी पढ़ें : दूसरे का इंटरव्यू ले रहा था HR, उसे ही कहा गया गेट आउट… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : MS DHONI : धोनी की पत्नी साक्षी बनायेंगी अब फिल्म… पोस्टर जारी
इसे भी पढ़ें : हाजरा अस्पताल में लगी भयानक आग, डॉक्टर दंपति सहित 6 म*रे
इसे भी पढ़ें : Pariksha pe charcha 2023: नकल करने वालों के लिए PM मोदी ने कही बड़ी बात… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : अगले 6 माह में बूढ़ा पहाड़ की बदलेगी तस्वीर : CM
इसे भी पढ़ें :IND vs NZ 1st T20 : रांची टी20 मैच में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग








