spot_img

Paytm फाउंडर की आंखों से क्यों निकले आंसू, जानें क्या थी वजह

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk:  Paytm के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा की आंखों से अचानक आंसू निकल आए। ऐसा उस समय हुआ जब पेटीएम की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई। लिस्टिंग सेरेमनी के मौके पर संबोधित करते हुए वो अचानक से भावुक हो गए और अपनी जेब से रूमाल निकालकर आंखों के आंसू पोंछते हुए नजर आए।

2010 में की थी Paytmकी स्थापना

विजय शेखर शर्मा के संबोधन के वीडियो में वो अपने आंसू पोंछते हुए साफ देखे जा सकते हैं। इंजीनियरिंग स्नातक विजय ने साल 2010 में मोबाइल रिचार्ज के रूप में पेटीएम की स्थापना की थी।अब यह मंच बहुत बड़ा रूप ले चुका है और इसका 18300 करोड़ का आईपीओ इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हुआ है।

 रोने की क्या थी वजह 

अपनी आंखों से आंसू पोंछते हुए उन्होंने भावुक होने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि जब भी राष्ट्रगान बजता है तो उसकी एक लाइन भारत भाग्य विधाता को सुनकर मेरी आंखों में से आंसू आ जाते हैं। आज भी मेरे साथ वही हुआ है। ये भारत भाग्य विधाता शब्द पता नहीं क्यों मेरे जीवन से इस तरह से जुड़ा है कि मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं।

लिस्टिंग ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई

डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम को चलाने वाली फिनटेक स्टार्टअप कंपनी वन97 कम्युनिकेशन के आईपीओ के तहत शेयरों की गुरुवार को निराशाजनक लिस्टिंग हुई। बीएसई पर पेटीएम के शेयर 1950 रुपये पर लिस्ट हुए और दोपहर 12 बजे तक टूटते हुए 1658 रुपये तक पहुंच गये थे।

इसे भी पढ़ें : पाकिस्‍तानी महिला के जाल में ऐसा फंसा सेना जवान कि…

इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :  40 हजार रुपये में मुड़ी काटने से कर गया था इनकार, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्‍या है नियम

इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...