spot_img

लाइफ इंश्योरेंस और जनरल इंश्योरेंस क्यों है जरूरी, जानिए

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : COVID-19 आने के बाद से देश में लाइफ इंश्योरेंस और जनरल इंश्योरेंस पर काफी बात होने लगी है। Health Insurance के साथ-साथ Life Insurance को लेकर भी लोगों में अवेयरनेस बढ़ने लगी है। हालांकि, आज भी ऐसे लोग हैं जो Life Insurance और General Insurance के बीच के अंतर को नहीं समझ पाते हैं। आज हम आपको दोनों में अंतर बताएंगे।

लाइफ इंश्योरेंस के बारे में जानिए 

  • लाइफ इंश्योरेंस से आपकी लाइफ को कवरेज मिलती है।
  • लाइफ इंश्योरेंस से मुश्किल समय में आपके परिवार को मॉनेटरी रिलीफ (रुपये-पैसों) से मदद मिल जाती है।
  • Life Insurance (जीवन बीमा) पॉलिसी एक व्यक्ति और एक इंश्योरेंस प्रोवायडर (बीमा प्रदाता) के बीच किया गया एक कॉन्ट्रैक्ट (अनुबंध) है। इसके तहत इंश्योरेंस कंपनी पॉलिसीधारक को मासिक शुल्क/फीस (Premium) के एवज में आर्थिक सुरक्षा (Financial Protection) देती है।
  • इस कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक अगर इंश्योर्ड व्यक्ति के साथ किसी प्रकार की दुर्घटना होती है और उसमें उसकी मृत्यु हो जाती है, तो इंश्योरेंस कंपनी उसके नॉमिनी (परिवार के सदस्य) व्यक्ति को एक सुनिश्चित राशि का पेमेंट करती है।

लाइफ इंश्योरेंस (जीवन बीमा) के विभिन्न प्रकार कौन-कौन से हैं

  • टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान (Term Insurance Plan): यह पूरी तरह से रिस्क कवर करता है।
  • यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान  (यूएलआईपी/यूलिप): Insurance के साथ-साथ Investment का मौका मिलता है।
  • एंडोमेंट प्लानः इंश्योरेंस और सेविंग।
  • मनी बैक (Money Back Plan): इंश्योरेंस के साथ Periodic Returns (समय-समय पर Returns)।
  • होल लाइफ इंश्योरेंस (संपूर्ण जीवन बीमा): लाइफ एश्योर्ड के लिए होल लाइफ कवरेज /बीमित व्यक्ति के लिए संपूर्ण लाइफ कवरेज।
  • चाइल्ड प्लान (बच्चों का प्लान) :  बच्चों के लाइफ गोल्स (जीवन ध्येय) जैसे शिक्षा और शादी।
  • रिटायरमेंट (सेवानिवृत्ति) प्लान: रिटायरमेंट के बाद इनकम (आय)।

जनरल इंश्योरेंस के बारे में जानिए 

  • ऐसे Insurance Product जो लाइफ इंश्योरेंस के दायरे में नहीं आते हैं, General Insurance कहलाते हैं।
  • जनरल इंश्योरेंस की विभिन्न फॉर्म्स में फायर इंश्योरेंस (Fire Insurance), मरीन इंश्योरेंस, मोटर इंश्योरेंस (Motor Insurance), एक्सीडेंटल इंश्योरेंस (Accidental) और ऐसे ही कई दूसरी तरह के नॉन लाइफ इंश्योरेंस प्रॉडक्ट शामिल हैं।
  • भौतिक संपत्तियों के नुकसान की आशंका रहती है और इसलिए ऐसी संपत्तियों की इकनॉमिक वैल्यू की सुरक्षा करने की जरूरत होती है।  इसी मकसद से General Insurance Products लाए गए ताकि ये संपत्तियों को नुकसान या क्षति जैसी Unexpected घटनाओं से सुरक्षा उपलब्ध करा सकें। लाइफ इंश्योरेंस की ही तरह जनरल इंश्योरेंस पॉलिसी के मामले में भी प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है।

Health Insurance

इस इंश्योरेंस के तहत इंश्योर्ड व्यक्ति को किसी भी तरह की बीमारी के इलाज या मेडिकल से जुड़े खर्चे की कवरेज मिलती है

इसे भी पढ़ें : हॉस्पिटल से डिसचार्ज हुईं Malaika Arora

इसे भी पढ़ें : सावन को बीच सड़क पर मारी गोली, फिर देखिये बदमाशों ने क्‍या किया…

इसे भी पढ़ें : “सैया जी के वेट से बुलेट करे ठांय-ठांय”… धमाल मचा रहा Akshara Singh का यह गाना

इसे भी पढ़ें : फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG की कीमत में भी इजाफा

इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइन में फंदे पर लटकती मिली ट्रेनी CO की पत्नी की डेड बॉडी

इसे भी पढ़ें :गर्मी में अगर आप भी पीते है ठंडा पानी, तो हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे

इसे भी पढ़ें :Aryan Khan Drug Case : मुख्य गवाह प्रभाकर सैल की मौत

spot_img

Related articles:

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें

महीने की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई है। 1 मई यानी आज से LPG सिलेंडर

Gold : सोने में आयेगी भारी गिरावट! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें…

अगर आप सोने(Gold) में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। वर्ल्ड बैंक की ताजा कमोडिटी मार्केट आउटलुक रिपोर्ट ने सोने को लेकर ऐसी तस्वीर पेश की है, जिसने निवेशकों की धड़कनें तेज कर दी हैं। रिपोर्ट कहती है कि 2026 में सोना

आज भी Gold-Silver के दामों में गिरावट… जानें कितनी

शुक्रवार को सोना-चांदी(Gold-Silver) की चमक कुछ फीकी पड़ गई। MCX पर शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में करीब 1%

Gold Price : सोना-चांदी फिसले, जानें ताजा भाव…

घरेलू वायदा बाजार MCX में मंगलवार को सोने(Gold) और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर मांग और वैश्विक संकेतों के चलते निवेशकों ने बिकवाली बढ़ाई। MCX पर 5 जून के सोने(Gold) के वायदा भाव