spot_img

‘तुम हमसे बात क्यों नहीं करती’ बोल मारा छुरा, फिर क्या हुआ… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मुखिया सावन देवी के पति श्रवण कुमार मुंडा की हत्या का संदेही गुनहगार धरा गया। सिल्ली पुलिस ने उसे दबोचा है। वहीं, हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी जब्त कर लिया गया है। रांची के रुरल एसपी मो. नौशाद आलम ने आज मीडिया को बताया कि सावन देवी का इल्जाम है कि बीते कल दोपहर करीब एक बजे उसके पति शौच के लिए घर से बाहर गये थे। मुखिया सावन देवी का घर सिल्ली थाना क्षेत्र के रायकोचा गोडाडीह में है। सावन घर पर अकेली थी। इसी दरम्यान रविंद्र मुंडा उसके घर आ धमका। वह उसी गांव का रहने वाला है। सावन का हाथ पकड़ उससे बोला… तुम हमसे बात क्यों नहीं करती हो? इल्जाम है कि इतना बोलते ही रविंद्र ने सावन को छुरा मार दिया। सावन जख्मी हो गई। उसका खून बहने लगा। वह जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी। उसकी चीख सुन रविंद्र वहां से भाग निकला। इसी क्रम में रविंद्र को मुखिया सावन देवी का पति श्रवण मिल गया। इल्जाम है कि रविंद्र ने उस पर भी छुरा से ताबड़तोड़ वार कर जंगल की ओर भाग निकला। श्रवण लहूलुहान हो वहीं गिर पड़ा। थोड़ी ही देर में उसकी जान चली गई।

वारदात की फैली खबर पुलिस तक पहुंची। बात रांची के पुलिस कप्तान किशोर कौशल तक पहुंचाई गई। रुरल एसपी मो नौशाद आलम की देखरेख में एक टीम बनाई गई। सिल्ली थानेदार आकाश दीप टीम को लीड कर रहे थे। गठित टीम को एक इंफॉर्मेशन मिली और छापामारी कर संदेही गुनहगार रविंद्र सिंह मुंडा उर्फ रविंद्र मुंडा उर्फ मेथरा को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरा बरामद कर लिया गया है। छुरा में खून लगा हुआ है।

रविंद्र को दबोचने में सिल्ली थानेदार आकाश दीप, एसआई अनुप टोप्पो, अजय कुमार, हवलदार अनिल कुमार यादव, छटन मुंडा, सिपाही टीपक टोप्पो, बट्शेवर टुडू, मुकेश रजवार, मुकेश कुमार, चंदन कुमार सिंह और चालक अजय कुमार सिंह की सराहनीय भुमिका रही।

इसे भी पढ़ें : जब धनबाद के रिमांड होम पहुंची इंस्पेक्शन टीम, क्या हुआ देखें…

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के गेस्ट हाउस में गंदा धंधा, इस हाल में मिले लड़के-लड़किया

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...