मेरे पति को क्यों मा’रा? आतंकी ने दिया ये जवाब

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : करनाल के वीर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी आज भी कांप उठती हैं, जब 22 अप्रैल की उस दोपहर को याद करती हैं। “मैंने आतंकी से कहा,  मेरे पति को क्यों मारा? अब मुझे भी गोली मार दो। लेकिन आतंकी ने बोला,  यहां से चली जाओ।” पहलगाम की उस खूबसूरत वादी में, जहां हनीमून के सपने बुनने थे, वहां गोलियां चलीं थी, वहां बिखर गये सपने और  वहां मिट गया एक हंसता-खिलखिलाता जीवन। हिमांशी ने मीडिया को बताया कि बायसरन घाटी में चहल-पहल थी, तभी अचानक गोलियों की आवाज गूंजने लगी। एक आतंकी सेना की वर्दी में था, उसने विनय से धर्म पूछा। विनय ने कहा, हिंदू हूं। अगले ही पल सिर पर चली गोली ने विनय को जमीन पर गिरा दिया। हिमांशी चीखी, रोई, लिपटी। आतंकी से पूछा,  “इन्हें क्यों मारा? मेरा क्या कसूर?” पर आतंकी सिर्फ चुप रहा, फिर ठंडी आवाज में बोला, “चली जाओ यहां से।” बीते 6 अप्रैल को गुरुग्राम की हिमांशी से विनय की सगाई हुई थी। 16 अप्रैल को शादी हुई। 22 अप्रैल को हनीमून के बीच गोलियों की गूंज से जीवन की डोर टूट गई। 24 अप्रैल को करनाल में राजकीय सम्मान के साथ विनय को अंतिम विदाई दी गई।

इसे भी पढ़ें :टल गई अनहोनी, रांची के तीन गुमला में अरेस्ट… जानें कौन

इसे भी पढ़ें :रंगेहाथ धराये बड़ा बाबू

इसे भी पढ़ें :पहले दस्ते में खाना बनाती थी, फिर थामा हथियार, क्या बोली नक्सली… जानें

 

 

इसे भी पढ़ें :सरकार ने इन 16 यूट्यूब चैनल्स को किया बैन, BBC को नोटिस… चेक करें लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...