spot_img
spot_img
spot_img

“भगवान ने मुझे इतना दर्द क्यों दिया?” ये बोल बिटिया ने छोड़ दी दुनिया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : SRN अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल में जब सुबह की हल्की धूप खिड़कियों से अंदर झांक रही थी, तब किसी को अंदाजा नहीं था कि एक मासूम ज़िंदगी हमेशा के लिये अंधेरे में समा जायेगी। हॉस्टल की गलियों में पसरी खामोशी को प्रीति सरोज की आखिरी चीख ने जैसे चीर दिया था। उन्नीस-बीस की उम्र, आंखों में डॉक्टर बनने का सपना, मगर किस्मत ने ऐसा दर्द लिखा कि वो ज़िंदगी से हार गई। लगभग 20 साल की प्रीति सरोज ने पंखे से लटककर अपनी कहानी का आखिरी पन्ना खुद ही लिख दिया। यह नर्सिग हॉस्टल प्रयागराज में है।

प्रीति की तकलीफ कोई आम दर्द नहीं थी। उसके कानों में लगातार गूंजती असहनीय खुजली, पूरे शरीर में होने वाली बेचैनी, और इसके साथ उन लोगों के ताने जो उसकी पीड़ा को समझने के बजाय उस पर हंसते थे। “भगवान ने बहुत दुख दिया है… अब और नहीं सह सकती,” उसने अपने आखिरी शब्दों में लिखा। सुबह उसने अपनी सहेली से कहा, “थोड़ी देर बाहर चली जाओ, मुझे दवा लगानी है।” मगर कौन जानता था कि वो दर्द की उस कैद से खुद को हमेशा के लिये आजाद करने जा रही है। जब दरवाज़ा तोड़ा गया, तो वहां हवा में उसकी अंतिम चीख की गूंज बाकी थी और पंखे से झूलती उसकी नन्ही देह। कौशाम्बी के एक छोटे से गांव से निकली प्रीति, जिसने सोचा था कि पढ़-लिखकर मां-बाप के सपनों को ऊंचाई देगी, आज खुद मौत की गहराइयों में समा गई। बीमारी की पीड़ा, दूसरों की बेरुखी और अंदर का टूटता हौसला… शायद ये सब उसकी मासूम हंसी को लील गया।

घर में मातम था। मां शांति देवी बार-बार फूटकर रोतीं, “गरीबी से लड़ना सिखाने वाली मेरी बेटी खुद हार गई!” पिता शत्रुघ्न सरोज, जो मजदूरी कर बेटी को पढ़ा रहे थे, पत्थर की तरह जड़ खड़े थे। “सरकारी कॉलेज मिला था, लग रहा था कि घर के हालात बदलेंगे… पर सब खत्म हो गया…” उनके इस एक वाक्य में एक बाप की टूटी उम्मीदें सिसक रही थीं।प्रीति, जो दूसरों की तकलीफें दूर करने के लिए डॉक्टर बनना चाहती थी, खुद अपनी पीड़ा का इलाज नहीं ढूंढ पाई।

इसे भी पढ़ें :JPSC के नये अध्यक्ष नियुक्त, इस नाम पर गवर्नर ने लगाई मुहर

इसे भी पढ़ें :नवाजे गये CM योगी, महाकुंभ में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड…

इसे भी पढ़ें :महाकुंभ का समापन, CM ने अरैल घाट पर की पूजा अर्चना

इसे भी पढ़ें :चुटूपालु में गाजे-बाजे संग निकली शिव बारात… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :योगी सरकार में कुछ नये चेहरे चमकेंगे, कुछ की विदाई तय!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...