spot_img
spot_img
spot_img

सर्दियों में क्यों ज्यादा होता है डैंड्रफ, इन घरेलू उपायों से पाएं रिलीफ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम की शुरुआत होते ही कई लोगों को बालों में डैंड्रफ, यानी रूसी की समस्या होने लगती है। इसकी सबसे बड़ी वजह ठंड में चलने वाली ड्राई एयर है, जो स्कैल्प में मौजूद नमी को छीन लेती है। इसके अलावा ठंड में मालासेजिया (malassezia) नाम का फंगस हवा में मौजूद रहता है जिसकी वजह से बालों में डैंड्रफ की समस्या होती है।

इसके अलावा सर्दियों में सिर में स्कार्फ और कैप लगाने की वजह से भी सिर को पर्याप्त हवा नहीं मिल पाती जिससे सिर में रूसी बढ़ जाती है। आमतौर पर ऑयली बाल वालों को सिर में रूसी की समस्या होती है।  सिर में तेल के रहने से सिर की त्वचा चिपचिपी हो जाती है जिससे बालों में गंदगी जमा हो जाती है और ये गंदगी ही डैंड्रफ को बुलावा देते हैं।  तो आइए हम आज यहां आपको हेयर केयर के लिए बहुत ही आसान घरेलू उपाय बताते हैं जिन्‍हें अपनाकर आप आसानी से डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं।

सर्दियों में डैंड्रफ से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

1. टी-ट्री ऑयल

टी-ट्री ऑयल डैंड्रफ की समस्या दूर करने में कारगर है।  इसके लिए अपने शैंपू में इसकी कुछ बूंदें मिलाकर सिर धो लें।  आपको चार से पांच बार के इस्तेमाल के बाद ही इसका असर दिखने लगेगा।

2. सेब का सिरका

 सेब का सिरका भी इस समस्या का समाधान है।  इसके लिए आप एक स्‍प्रे बोतल में एक कप पानी और आधा कप सिरका डालकर रखें और बालों की जड़ों में स्‍प्रे करें।  आप चाहें तो रात को ऐसा कर सो जाएं और सुबह बालों के धो लें।

3. नींबू का रस और सूखे संतरे का छिलका

नींबू का रस और सूखे संतरे के छिलके से भी आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।  इसके लिए आप 5 से 6 चम्मच नींबू के रस में 2 चम्‍मच सूखे संतरे के छिलके का पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें और उसको बालों की जड़ों मे लगाएं।

4.नींबू और शहद

रूसी से निपटने के लिए नींबू के रस में शहद मिलाकर बालों पर लगाने से फायदा होता है।  नींबू में प्राकृतिक अम्ल होता है जो रूसी को दूर करता है और शहद ड्राइनेस को दूर करने में मदद करता है।

5। नारियल के तेल में कपूर

नारियल के तेल में कपूर मिला कर अच्छी तरह से बालों में तथा सिर पर लगाएं।  ये तेल भी एक घंटे से ज्यादा न रखें।

6.नीम

डैंड्रफ दूर करने के लिए आप नीम के कुछ पत्‍तों को पानी में कुछ देर उबाल कर ठंडा कर लें और स्‍प्रे बोतल में रखें।  इसे रात में बालों में लगाएं और सुबह धो लें।

7. मेथी

मेथी फंगल इन्फेक्शन को ठीक करता है और बालों को प्राकृतिक तरीके से कंडीशन करता है।   मेथी के एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण डैंड्रफ को खत्म करने में मदद करते हैं साथ ही इसमें मौजूद विटामिन्स सूखापन और बालों के झड़ने की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

8. काली मिर्च

काली मिर्च में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है जो बालो में डैंड्रफ को खत्म करने में मदद करते हैं।

9. दही

दही में लैक्टोबैसिलस पैरासेसी बैक्टीरिया मौजूद होते हैं।  ये बैक्टीरिया रूसी की समस्या से आराम दिलाने में मददगार हो सकते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं।  Kohramlive इनकी पुष्टि नहीं करता है।  इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें। )

 

इसे भी पढ़ें : बैंक मैनेजर के सीने में ऐसे दाग दी गोली, देखें CCTV फुटेज

इसे भी पढ़ें : छठी मईया पर क्या बोल गये नाइजीरियन कैदी, देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के पूर्व CM की अचानक तबीयत बिगड़ी, TMH में भर्ती…

Jamshedpur : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के...

दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें

Kohramlive : बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, दवा...

दिल को रखना है जवान, थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली, तनाव, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों...

इस बारिश अपने घर को बनाइये ‘स्टाइलिश और मच्छर-फ्री,’ जानें…

Kohramlive :  बारिश की फुहारें, ठंडी हवाएं और हरियाली...

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...