spot_img
spot_img
spot_img

क्यों खोदी जा रही राजधानी रांची की सड़कें… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से पूरी की जायेगी रांची में सिवरेज परियोजना
  • राजधानी को कुल चार जोन में बांट कर बिछाया जायेगा सिवरेज पाइप
  • वर्ष 2057 की आबादी को ध्यान में रख बनाया गया है विस्तृत कार्य प्रतिवेदन
  • प्रतिवेदन पर एजेंसी एनजेएस ने स्टेक होल्डर की मिटिंग में दिया प्रस्तुतिकरण
  • नगर निगम क्षेत्र में 1945.41 किलोमीटर बिछाया  जायेगा सिवरेज पाइप लाइन

Ranchi : राजधानी रांची को साफ-सुथरा और स्वच्छ रखने के लिए सिवरेज सिस्टम का लागू होना जरूरी है। इसके लिए रांची नगर निगम की मदद से जुडको द्वारा काम शुरू किया गया है। सड़कों में पाइप डालने का काम शुरू हो चुका है। परामर्शी कपंनी एनजेएस ने इस परियोजना का विस्तृत कार्य प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किया है। तैयार डीपीआर के अनुसार रांची शहर के सिवरेज सिस्टम पर प्राथमिक तौर पर कुल 3210 करोड़ 43 लाख रुपये की खर्च किये जाएंगे। डीपीआर साल 2057 की आबादी और प्रस्तावित आवासों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। डीपीआर पर सुझाव एवं आपत्तियों के लिए रांची नगर निगम के सभागार में मंगलवार को एनजेएस द्वारा स्टेक होल्डर मीटिंग बुलायी गयी।

सिवरेज सिस्टम के लिए पूरे शहर को कुल चार जोन में बांटा गया है। जोन एक का काम पहले से ही रांची नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। जोन के एक बचे हिस्सों को मिलाकर कुल तीन और जोन में सिवरेज सिस्टम को बांट कर डीपीआर बनाया गया है। इसके तहत तीन नये सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जायेंगे। वर्तमान में शहर का वेस्ट वाटर स्वर्णरेखा नदी होते हुये रूक्का डैम में जाता है। सिवरेज सिस्टम बन जाने से गंदा पानी साफ होकर रूक्का डैम में जायेगा, जिससे भविष्य में पानी की आत्म्मनिर्भरता बढ जायेगी।

रांची नगर निगम द्वारा जोन एक में मोराबादी, पंडरा  और आसपास के इलाकों में 280 किलोमीटर पाइप बिछाया जा रहा है। एक 37 MLD का STP भी बनवाया जा रहा है। STP से गैस भी निकलेगा जिससे उर्जा का उत्पादन होगा। सिवरेज सिस्टम से पानी जनित रोग पर भी काबी पाया जा सकेगा। भरम, होटवार और हेथू में एसटीपी बनेगा।

साल 2057 में रांची की आबादी 30 लाख 25 हजार 792 हो जाने का अनुमान है। लगभग 3 लाख 41 हजार 336 आवास होंगे। इस आबादी पर कुल 449.59 MLD सिवेज निकलने का अनुमान लगाया गया है। इसी को ध्यान में रखकर पूरे शहर में सिवरेज पाइप लाइन बिछायी जायेगी। इस परियोजना के तहत हाइवे पर 36, पथ निर्माण के मार्ग, रेलवे 10, आरओबी 3, नाला-नदी 37 और 7 मीटर की गहराई पर 52 स्थानों पर सिवरेज सिस्टम के पाइप लाइन की क्रासिंग भी होगी।

जोन वार प्रमुख क्षेत्र

जोन एक : मोराबादी, चिरौंदी, पंडरा, कांके, डुमरदगा, टैगोर हिल एरिया, रातु रोड, बजरा, बूटीमोड़, वार्ड नंबर एक, दो, तीन , चार, पांच, 30, 31, 32 और 33

जोन दो : वार्ड नंबर 8, 9, 10, 11, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, लालपुर, वर्धमान कंपाउंड, अलबर्ट एक्का चौक, पुरूलिया रोड, कोकर, नामकुम।

जोन तीन : वार्ड नंबर 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 34, 35, 36, 37, 38, 41, 42, 43, 44, 45, 46, 47, 48, 49, 50 पहाड़ी मंदिर, हरमू, अशोक नगर, हीनू, कडरू।

जोन चार : वार्ड नंबर 37, 38, 39, 40, 50, 51, 52 एवं 53 धुर्वा, एचइसी, हटिया, बिरसा चैक, हेसाग, तुपुदाना, जगन्नाथ मंदिर।

स्टेक होल्डर बैठक में एनजेएस के अधिकारी योगेश गोखले और मंदार पिपुलकर ने डीपीआर और सिवरेज सिस्टम पर विस्तार से प्रकाश डाला। जुडको के परियोजना निदेशक तकनीकी गोपालजी ने परियोजना की जरूरत और फायदे के संबंध में जानकारी दी। रांची के विधायक सीपी सिंह ने इस बात पर बल दिया कि पाइप बिछाये जाने के साथ ही रोड रिस्टोरेशन का भी काम साथ साथ कराया जाये। बैठक में  एनएचआई, पथ निर्माण एवं जियो फाइबर की ओर से सुझाव भी दिये गये। रांची नगर निगम के प्रशासक अमित कुमार ने रांची शहर को स्वच्छ बनाये रखने के संकल्प के साथ धन्यबाद ज्ञापन किया।

ये रहे मौजूद

बैठक में विधायक सीपी सिंह, रांची नगर निगम के प्रशासक अमीत कुमार, जुडको के परियोजना निदेशक तकनीकी गोपालजी, अपर प्रशासक कमलाकांत गुप्ता, उप प्रशासक रवींद्र कुमार और उप प्रशासक मोहम्मद अनवर हुसैन, जुडको के महाप्रबंधक एसएस सेनगुप्ता और उप परियोजना निदेशक उत्कर्ष मिश्र मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : रांची रिंग रोड में भयानक हादसा… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...