spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दो छोटे-छोटे बच्चों का बाप, बीच सड़क हो गया राख… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh (Barkagaon) (Sunil Sahu) : दो छोटे-छोटे बच्चों का बाप निर्मल कुमार बीच सड़क पर जलकर मर गया। वह शुक्रवार की भोर लगभग साढ़े चार बजे घर से निकला था। वह बाइक से अपने काम के लिए निकला था। जब बड़कागांव-हजारीबाग मेन रोड के पंकरी बरवाडीह के पास पहुंचा, तो एक हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई। धू-धू कर हाईवा और बाइक धधक उठी। वहीं, बाइक सवार निर्मल भी जल कर राख हो गया। हाइवा में छर्री लदा हुआ था। जोरदार टक्कर की आवाज सुन थोड़ी देर बाद आसपास के लोग वहां जमा होना शुरू हुए। दोनों गाड़ियां धधक रही थी। आग की लपटें ऊपर गुजरे बिजली की तार को छू रही थी। वारदात की फैली खबर के बाद एनटीपीसी और त्रिवेणी सैनिक की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद लोगों ने जो कुछ देखा उनके होश उड़ गये। जमीन पर एक डेड बॉडी जलकर राख हो चुकी थी। सिर्फ हड्डियों का ढांचा बचा हुआ था। शव की शिनाख्त पंकरी बरवाडीह के रहने वाले बुधन साव के बेटे निर्मल कुमार के रूप में की गई। निर्मल अपने पीछे बीवी, एक बेटा, एक बेटी और बूढे बाप को छोड़ गया। उसकी मौत के बाद घरवालों को रो-रो कर बुरा हाल है।

इधर, हादसे की फैली खबर पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, थानेदार नीरज कुमार सिंह और बीडीओ जितेंद्र कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। सारी स्थिति का जायजा लिया। वहीं, एक्सिडेंट में जलकर राख हो चुके निर्मल कुमार के परिजनों को उचित सरकारी मुआवजा और अन्य मदद देने का आश्वाशन मिला है। सुनें क्या बोलीं विधायक अंबा प्रसाद…

इसे भी पढ़ें : Bokaro News : बरातियों के पटाखों से निकली चिंगारी ने क्या कर डाला… देखें

इसे भी पढ़ें : कंबल ओढ़ा शख्स निकला बड़का उग्रवादी, सुनें क्या बोले SP…

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: