spot_img

दिल्ली का अगला CM कौन, फैसला थोड़ी देर में…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : दिल्ली के नये CM के नाम पर सस्पेंस बरकरार है। भाजपा विधायक दल की बैठक में आज इसका फैसला होगा। केंद्रीय नेतृत्व की नजरें इस अहम बैठक पर टिकी हैं, जहां ऑब्जर्वर की मौजूदगी में नये नेता का चयन होगा। सूत्रों का कहना है कि भाजपा किसी नये चेहरे को सामने लाकर चौंका भी सकती है। दिल्ली का अगला CM कौन? इसपर फैसला थोड़ी देर में हो सकता है। 20 फरवरी को रामलीला मैदान में यादगार शपथ ग्रहण की पूरी तैयारी कर ली गई है। रामलीला मैदान सजाया-संवारा जा रहा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। PM नरेंद्र मोदी सहित NDA शासित राज्यों के CM, भाजपा के दिग्गज नेता और कई खास मेहमान इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। दिल्ली के CM पद के रेस में प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता, शिखा राय, रवींद्र इंद्राज सिंह एवं कैलाश गंगवाल शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह दिल्ली में भी नया चेहरा ला सकती है। शपथ ग्रहण समारोह में फिल्मी दुनिया के कई बड़े सितारों के शामिल होने की चर्चा है। वहीं, साधु-संतों को भी न्योता भेजा गया है।

सुरक्षा में कड़े इंतजाम, हाई अलर्ट पर दिल्ली

  • SPG, NSG, और अर्द्धसैनिक बलों की 8 कंपनियां तैनात रहेगी।
  • दिल्ली पुलिस के हजारों जवान रहेंगे मुस्तैद रहेंगे।
  • CCTV कैमरों और मेटल डिटेक्टर से हर गतिविधि पर नजर।
  • रामलीला मैदान तक जाने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी।

VVIP  एंट्री और ट्रैफिक प्लान तैयार

  • VVIP मेहमान तुर्कमान गेट से प्रवेश करेंगे।
  • आम जनता की एंट्री अजमेरी गेट से होगी।
  • ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए दिल्ली पुलिस तैनात रहेगी।
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...