Kohramlive : भारत की उभरती हुई शतरंज सितारा दिव्या देशमुख ने सोमवार को FIDE महिला विश्व कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया है। मात्र 19 साल की उम्र में, दिव्या ने भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनकर यह खिताब अपने नाम किया। उन्होंने रैपिड टाई-ब्रेक मुकाबले में अनुभवी हमवतन और दिग्गज कोनेरू हम्पी को 1.5-0.5 से हराया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर से बधाइयों का तांता लग गया।
राष्ट्रीय नेतृत्व और शतरंज जगत से मिलीं शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा “दो उत्कृष्ट भारतीय शतरंज खिलाड़ियों का ऐतिहासिक फाइनल। दिव्या देशमुख की यह जीत युवाओं को प्रेरित करेगी। कोनेरू हम्पी ने भी अपार प्रतिभा दिखाई।”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा”दिव्या देशमुख को हार्दिक बधाई। 19 साल की उम्र में यह मुकाम पाकर उन्होंने भारत में महिला प्रतिभा की ताकत को दर्शाया है।”
राहुल गांधी, विपक्ष के नेता ने ट्वीट किया “दो भारतीय महिलाएं। एक विश्व मंच। एक असाधारण उपलब्धि। दिव्या और हम्पी दोनों को बधाई।”
विश्वनाथन आनंद, पूर्व विश्व चैंपियन ने लिखा”दिव्या ने अद्भुत संघर्ष और कौशल का प्रदर्शन किया। कोनेरू हम्पी ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। यह भारतीय महिला शतरंज के लिए गर्व का क्षण है।”
एक ऐतिहासिक भारतीय फाइनल
यह पहली बार था जब FIDE महिला विश्व कप के फाइनल में दो भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर्स आमने-सामने थीं। कोनेरू हम्पी, जो लंबे समय से भारतीय शतरंज की पहचान रही हैं, ने फाइनल में पहुंचकर फिर से साबित किया कि उनका अनुभव और खेल कौशल आज भी शीर्ष स्तर का है।
A historic final featuring two outstanding Indian chess players!
Proud of the young Divya Deshmukh on becoming FIDE Women’s World Chess Champion 2025. Congratulations to her for this remarkable feat, which will inspire several youngsters.
Koneru Humpy has also displayed… pic.twitter.com/l7fWeA3qLw
— Narendra Modi (@narendramodi) July 28, 2025
My heartiest congratulations to Divya Deshmukh who has become the first Indian woman to win the FIDE Women’s World Cup, that too, at a very young age of nineteen. Koneru Humpy being the runner up, both the finalists of the chess world championship were from India. This underlines…
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 28, 2025
Two Indian women. One world stage. A nation beaming with pride.
At just 19, Divya Deshmukh achieved an extraordinary feat by becoming the first Indian woman to win the FIDE Chess World Cup. Across the board, Koneru Humpy, a legend in her own right, made this all-India final a… pic.twitter.com/6StnUS8HtI
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 28, 2025
Congratulations to @Divyadeshmukh05 on winning the World Cup. Becoming GM and a spot in the candidates. Amazing battle of nerves. @humpy_koneru played a very good event and showed a commendable fighting spirit . The great champion she is!
It was a great celebration of Indian…— Viswanathan Anand (@vishy64theking) July 28, 2025
इसे भी पढ़ें : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा ने बढ़ा दिया राजनीतिक तापमान… जानें
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में होने वाला था ये कांड, हथियार के साथ चार अरेस्ट
इसे भी पढ़ें : बड़ी कामयाबी, पहलगाम ह’मले का मास्टरमाइंड ‘मूसा’ ढेर
इसे भी पढ़ें :बालू माफियाओं को रोकने का गजब का टोटका… जानें
इसे भी पढ़ें :SSP का बड़ा एक्शन, 9 को किया सस्पेंड








