Ranchi : रांची पुलिस महकमे में लापरवाही पर अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। SSP चंदन सिन्हा ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर 9 पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। ये सभी लंबित मामलों के निपटारे में लापरवाह पाये गये थे। SSP ने हाल ही में एक अपराध समीक्षा बैठक में लंबित केसों की स्थिति पर चिंता जताई थी और अनुसंधानकर्ताओं को सख्त निर्देश दिये थे। बावजूद इसके, कुछ पुलिस अधिकारियों ने इन निर्देशों को नजरअंदाज किया। जवाब-तलब के बाद जब उनका पक्ष संतोषजनक नहीं पाया गया, तो निलंबन की कार्रवाई की गई।
लंबित पुलिस अधिकारियों की सूची
संतोष कुमार रजक – डोरंडा थाना
नीतीश कुमार – खरसीदाग ओपी
अजय कुमार दास – लालपुर थाना
राजकुमार टाना भगत – जगन्नाथपुर थाना
सूर्यवंशी उरांव – सुखदेव नगर थाना
श्याम बिहारी रजक – जगन्नाथपुर थाना
अरविंद कुमार त्रिपाठी – जगन्नाथपुर थाना
उमाशंकर सिंह – बुढ़मू थाना
अशोकनाथ सिंह – सदर थाना










