Bihar : नया घर बनाते समय घर की मालकिन ने अपने गांव के ही एक युवक को बालू गिराने का ठेका दे दिया। बालू गिराते-गिराते अशोक यादव विवाहिता पर फिदा हो गया। पिया से दूर अकेली रहनेवाली विवाहिता ने भी अपना दिल अशोक यादव को दे दिया। इसके बाद दो बच्चों की मां ने छुप-छुप कर चुपके-चुपके अशोक से मिलना जुलना शुरू कर दिया। जब कभी विवाहिता का बेटा और बेटी ट्यूशन पर चले जाते, तब अशोक चुपके से उसके घर आ जाया करता था। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हो गये। दोनों में देह का रिश्ता कायम हो गया। विवाहिता का पति राजस्थान में मेहनत-मजदूरी करता है। वह परदेश में ही रहता है। विवाहिता अशोक के पूरे झांसे में आ गई थी। अचानक किसी बात को लेकर दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। तब अशोक ने भयानक मन बना लिया।
इल्जाम है कि करीब तीन रोज पहले अशोक उसके घर आया और अवैध संबंध बनाने का अश्लील वीडियो और तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इसके बाद उसने इसे गांव की पंचायत के व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। इससे दुखी और आहत विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। कहते हैं कि विवाहिता ने अपने इस घातक फैसले के बारे में कुछ नजदीकी लोगों को बता दिया था, तब उसके बेटे ने अपनी मां को बहुत समझाया-बुझाया कि खुद को मारना सही नहीं। जब बेटा ट्यूशन से घर लौटा तो देखा उसकी मां बेहोश पड़ी है। वहीं, राजस्थान से लौटे पति को भी गहरा झटका लगा। बेहोश पड़ी पत्नी को आनन-फानन में पास के रेफरल अस्पताल ले गये, पर उसे बचाया नहीं जा सका। विवाहिता की मौत हो जाने की फैली खबर के बाद अशोक यादव गांव से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। फरार अशोक को खोजा जा रहा है। यह दुखद घटना बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से उछलकर सामने आई है।
इसे भी पढ़ें :तेजस्वी यादव ने BJP पर बोला हमला… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :डूबने से दो मासूमों के निकल गये प्राण… जानें
इसे भी पढ़ें :ड्यूटी के दौरान दारोगा की मौ*त…
इसे भी पढ़ें :सुनीता केजरीवाल की बढ़ सकती है मुसीबत… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :रेपिस्टों का कुछ नहीं बिगड़ा, शर्म से झुक गया सबका माथा
इसे भी पढ़ें :गिरफ्तार पांच महिलाओं की बातें सुन ठनक गया पुलिस का माथा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :भाजपा प्रत्याशी के काफिले की गाड़ी ने तीन को रौंदा, मचा बवाल…










