अनुसंधान करते-करते दारोगा को हो गया प्यार, फिर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी पुलिस का दारोगा अंकित यादव एक ऐसा नाम जो पहले न्याय की राह चलता था, पर विवेचना की कड़ियों में वह खुद प्रेम, अविश्वास और झगड़ों में उलझकर एक खतरनाक मोड़ पर जा पहुंचा। मुकदमे की जांच के दौरान दारोगा और महिला किरन, एक-दूसरे के करीब आये। लेकिन यह नजदीकियां धीरे-धीरे आरोपों, धमकियों और अविश्वास में बदल गईं। दारोगा की स्वीकारोक्ति पत्थर की तरह दिल चीर देती है, वो मुझे गालियां देती थी, मां को गलत बोलती थी, दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देती थी…”इसी तनाव ने इंसान को हैवान में बदल दिया।

UP News: Woman Murdered by Sub-Inspector She Was Involved With During Case Probe in Hamirpur
मृतक किरण

झाड़ियों में फेंकी लाश

12 नवंबर की शाम, कार सड़क पर धीरे से रुकी। किरन कार से उतरकर वॉशरूम के लिए गई और पीछे खड़ा था खून से भरा गुस्सा। एक वार, फिर दूसरा लोहे की रॉड से सिर पर हमला। सिर की हड्डियां टूटी, चेहरे पर चोट के निशान, गले पर कसाव के प्रमाण, जैसे लड़ाई जान की नहीं, किसी पुराने बदले की हो। शव को घसीटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया।
दारोगा 20 मिनट वहीं बैठा रहा।

UP News: Woman Murdered by Sub-Inspector She Was Involved With During Case Probe in Hamirpur

CCTV ने खोला राज

घटनास्थल के आसपास सिर्फ एक रास्ता, CCTV कैमरों ने उस कार का पीछा किया जिसे एक राहगीर ने नोट किया था।
फुटेज दारोगा अंकित यादव तक पहुंचा। पूछताछ हुई और सच बारिश की तरह बरसा, “हां, मैंने ही मारा, पहचान हुई,  शव बहन का था। दोनों भाइयों ने बताया, दारोगा बार-बार बहन को थाने बुलाता था, 12 नवंबर को भी वह उसी से मिलने निकली थी। घरवालों के आरोपों ने कहानी में एक और मोड़ जोड़ दिया। किरन ने कई मामलों में शिकायत दर्ज की थी, बैंक कर्मचारी पर दुष्कर्म, देवर पर दुष्कर्म, ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न पति से विवाद, विवादों का यह लंबा सिलसिला उसके जीवन को तनावों की जंजीरों में जकड़ता गया और अंततः मौत के द्वार पर छोड़ गया। महोबा CO कार्यालय में तैनात दारोगा अंकित यादव, मूल निवासी रायबरेली…अब जेल में है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मौसम दे रहा है चौंकाने वाले संकेत, इस रोज तक आंधी-बारिश…

Ranchi : झारखंड में इस बार मई का महीना...

पेट्रोल-डीजल के बाद अब बिजली का झटका भी दे सकता है करंट…

Kohramlive : देश में पहले पेट्रोल महंगा हुआ, फिर...

20 मई को बंद रहेगी यहां मेडिकल दुकानें, जानें क्यों…

Kohramlive : ऑनलाइन दवा बिक्री यानी ई-फार्मेसी और बड़ी...

बंदियों को मिली कानूनी मदद, स्वास्थ्य जांच और नये जीवन का संदेश…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र...

खुले में मांस बेचने वालों पर प्रशासन का बड़ा वार…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में सड़क किनारे खुले में...