Kohramlive : Google Maps के जरिए सबसे कम खर्च होगा पेट्रोल-डीजल। इसके जरिए हमें सबसे बेस्ट रूट का पता भी चल जाता है। Google Maps आपको उस रूट पर ट्रैफिक की जानकारी की भी देता है। लोकप्रिय नेविगेशन ऐप गूगल मैप्स की मदद से अब आपके पैसों की बचत होगी और इसके लिए एक नया फीचर ऐप में शामिल किया गया है। नया फीचर यूजर्स को ऐसा रास्ता बताएगा, जिसपर सबसे कम फ्यूल खर्च होगा। यूजर्स गूगल की ओनरशिप वाली ऐप में यूजर्स कार इंजन का टाइप चुन पाएंगे, जिसके साथ उन्हें सबसे अच्छा रास्ता बताया जाएगा। यूजर्स गैस, डीजल, हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक वीइकल (EV) में से चुन पाएंगे।
तेजी से बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों से मिलेगी राहत
गूगल मैप्स के नए फीचर के साथ उन यूजर्स को फायदा मिलेगा, जो फ्यूल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वीइकल्स को भी बढ़ावा मिल रहा है और गूगल भी इस ट्रेंड को सपोर्ट कर रही है। जल्द गूगल मैप्स पर यूजर्स को EV चार्जिंग स्टेशंस भी दिखाए जाएंगे।
चुनिंदा देशों में नए फीचर की टेस्टिंग
नए फीचर की उपलब्धता को लेकर गूगल ने बताया है कि पहले इसकी टेस्टिंग यूरोप, अमेरिका और कनाडा में की जाएगी। हालांकि, अगले कुछ महीनों में इसे बाकी मार्केट्स में भी रोलआउट किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि अमेरिका में पिछले साल दिया गया इको-फ्रेंडली रूटिंग फीचर अब यूरोप के करीब 40 देशों में रोलआउट किया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स सबसे कम फ्यूल खर्च करने वाले और सबसे तेज रास्ते में से किसी एक को चुन सकेंगे।
इसे भी पढ़ें :12वीं पास लड़की ने अखबार से बनाई साड़ी-गाउन, उर्फी जावेद हुईं इम्प्रेस
इसे भी पढ़ें :ब्रिटेन की महारानी की तबीयत बिगड़ी, PM लिज ट्रस ने ट्वीट कर कही ये बात
इसे भी पढ़ें :CTC और इन हैंड सैलरी के बीच कहां गायब हो जाता है आपका पैसा, जानिए
इसे भी पढ़ें :विवादित जमीनों पर कब्जा दिलाने वाला कुख्यात धराया… देखें






