CTC और इन हैंड सैलरी के बीच कहां गायब हो जाता है आपका पैसा, जानिए

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आज कल सैलरी फाइनल करते वक्‍त एचआर आपको फाइनल CTC बताती है। CTC का मतलब कॉस्ट टू कंपनी होता है। यह एक साल में नियोक्ता की ओर से अपने कर्मचारी पर खर्च करने वाली कुल राशि होती है। इसमें टेक होम सैलरी (नेट सैलरी), सारे डिडक्शन( पीएफ पेंशन जोड़कर) और साथ ही वे सारे लाभ जो कंपनी अपने कर्मचारी को देती है। सामान्य तौर पर यह कर्मचारी का सैलरी पैकेज होता है, जो कि ट्रैडिशनल सैलरी से कहीं ज्यादा होता है।

नेट सैलरी या इन हैंड सैलरी

नेट सैलरी यानि कि इन हैंड सैलरी वो सैलरी होती है जो कर्मचारी असल में घर लेकर जाता है सभी टैक्स और डिडक्शन के बाद। ग्रॉस सैलरी में से इनकम टैक्स डिडक्शन, पबिल्क प्रोविडेंट फंड और प्रोफैशनल टैक्स कटने के बाद नेट सैलरी बनती है।

नेट सैलरी = ग्रॉस सैलरी- डिडक्शन

             OR

CTC = ग्रॉस सैलरी+अन्य लाभ

             OR

CTC = नेट सैलरी+ डिडक्शन+ अन्य लाभ

आमतौर पर टेक होम सैलरी (नेट सैलरी) कर्मचारी को दी जाने वाले CTC से काफी कम होती है। मान लीजिए आपकी CTC 3 लाख रुपए (25000 रुपए महीना) का है, लेकिन अकाउंट चेक किया तो खाते में सिर्फ 21,500 रुपए ही क्रेडिट हुए हैं। ये जो बाकि के 3500 रुपये बचे हैं। वह आपके पीएफ, हेल्थ इंश्योरेंस और अन्य चीजों में काटे गए हैं।

सैलरी में जुड़ते हैं सभी अलाउंस

सैलरी वो पेमेंट होता है जो कर्मचारी अपनी काम और सर्विसेज के बदले प्राप्त करता है। इसे आसान भाषा में कहा जाए तो यह आपकी मजदूरी होती है। यह एक निश्चित समय पर दी जाती है। आमतौर पर लगभग कंपनियों में महीने में सैलरी कर्मचारी के अकाउंट में क्रेडिट होता है। CTC में ग्रॉस सैलेरी जो कि पे स्लिप पर होती है और वे सारे लाभ जो कंपनी देती है जैसे कि रिटायर फंड, मेडिकल फैसेलिटिज, फोन फैसेलिटिज, हाउस फैसेलिटिज, ट्रैवल अलाउंस, खाने का अलाउंस आदि।

इसे भी पढ़ें : ‘ताजा खबर’ का टीजर आया सामने, भुवन बाम करेंगे OTT डेब्यू

इसे भी पढ़ें :पालतू कुत्ते का लिफ्ट में हमला करते Video Viral

 

 

 

spot_img

Related articles:

JAC बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक…

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा...

झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...

7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका

7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S

Jio का जबरदस्त प्लान, ₹448 में 84 दिन, क्या-क्या मिलेगा… जानें

Kohramlive : मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते दामों के बीच...

झारखंड में इस रोज तक बारिश…

Ranchi : झारखंड में बीते कुछ दिनों से हो...