Kohramlive : ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग 12वें दिन में पहुंच गई है। लगातार हो रहे हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुये कहा कि “जब भी मैं चाहूंगा, यह युद्ध खत्म हो जायेगा।” एक इंटरव्यू में ट्रंप ने दावा किया कि हाल के सैन्य हमलों के बाद ईरान में अमेरिका के लिए टारगेट करने लायक लगभग कुछ भी नहीं बचा है। इस बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने होर्मुज स्ट्रेट में लाइबेरिया के झंडे वाले एक जहाज और थाई बल्क कैरियर पर हमला किया। गार्ड्स का कहना है कि जहाजों ने चेतावनी के बावजूद रुकने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद कार्रवाई की गई। वहीं खबर है कि ईरान के नये सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को हल्की चोट लगी है। हालांकि अधिकारियों के मुताबिक वे घायल होने के बावजूद अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर सुरक्षा और ऊर्जा बाजारों पर असर की आशंका भी बढ़ती जा रही है।
इसे भी पढ़ें : बड़ा सरेंडर, करोड़ों का कैश-सोना और घातक हथियार मिले…









