spot_img

जब गूंज उठा भाईचारे का सुर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के सीकरी ओपी क्षेत्र में शुक्रवार को एक नजारा ऐसा देखने को मिला, जिसने साबित कर दिया कि जब दिलों में सद्भाव होता है, तो जमीन पर अमन अपने आप उतर आता है। सीकरी ओपी परिसर में आयोजित इस सौहार्द बैठक में दोनों समुदायों के प्रमुख लोग आमने-सामने बैठे, बैठक की अध्यक्षता करते हुये ओपी प्रभारी ने कहा कि आज के बाद किसी भी मुद्दे पर विवाद नहीं, बल्कि समझदारी और इंसानियत से काम लिया जायेगा। जो माहौल बिगाड़ेगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। इसपर दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि “हम अब मिलजुलकर रहेंगे, अफवाहों से नहीं, सच्चाई से बात करेंगे।” बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत के मुखिया, और समाजसेवी भी मौजूद थे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयास से अब सीकरी में नफरत नहीं, नेकी की मिसालें लिखी जायेगी। अंत में, ओपी प्रभारी ने सभी से अपील की कि “किसी भी अफवाह या झूठी बात पर ध्यान न दें और अपने गांव में शांति की लौ जलाये रखें।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...