spot_img
spot_img
spot_img

जब 30 मिनट में खत्म हुआ इनामी शू’टर का खेल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : जमशेदपुर की रात घनी अंधेरे में डूबी थी, लेकिन यूपी STF और झारखंड ATS के जवानों की नजरें शिकार पर जमी थीं। भूमिहार मेंशन की हर ईंट, हर खिड़की और हर दरवाजा मानो किसी तूफान की आहट महसूस कर रहा था। एक खूंखार अपराधी, जिसने कानून के हाथों से बार-बार खुद को बचाया था, अब अपने आखिरी पलों की ओर बढ़ रहा था। शनिवार, रात 10:30 बजे, सन्नाटे की चादर ओढ़े हुये शहर में अचानक हलचल मची। STF की टीम बड़ी सतर्कता से अंदर दाखिल हुई। हर कदम नपे-तुले, हर सांस कंट्रोल में। लेकिन अनुज कनौजिया को भनक लग चुकी थी—मौत दरवाजे पर दस्तक दे रही है!

आखिरी दांव: बंदूकें तन गईं, पुलिस ने सरेंडर करने का आदेश दिया, लेकिन शातिर अनुज ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से माहौल कांप उठा। तभी खिड़की से झांकते उसके दोनों हाथों से निकलीं दो पिस्तौलें और शुरू हो गई अंधाधुंध गोलीबारी। जवाबी कार्रवाई में यूपी STF और झारखंड ATS ने अपना मोर्चा संभाला और मात्र 30 मिनट में अनुज के सालों के आतंक का अंत हो गया।

सुबह 11 बजे: गोलियों की आवाज शांत हुई, और जब धुएं का गुब्बार छंटा, तो जमीन पर पड़ा था वो अपराधी, जिसने बरसों तक कानून की आंखों में धूल झोंकी थी। डॉक्टरों ने पुष्टि की—”खेल खत्म!” अब पुलिस की नजर उस ‘शशि’ पर है, जिसने अनुज को पनाह दी थी। इस गुनाह के और कितने सिरों तक पहुंचना बाकी है, ये तो वक्त ही बतायेगा। लेकिन एक बात तय है—कानून के हाथ लंबे होते हैं और अपराध का अंत निश्चित।

इसे भी पढ़ें :बिहार में 10वीं का रिजल्ट जारी, किसने मारी बाजी… जानें

इसे भी पढ़ें :40 के पार पहुंचा पारा, इन जिलों में बच कर रहें…

इसे भी पढ़ें :सड़क हा’दसे की शिकार हो गई एक बिरहोर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...