Chouparan (Krishna Paswan) : चौपारण पुलिस ने आज देशी शराब लदे एक स्कार्पियो को जब्त किया है। उक्त स्कार्पियो में से पुलिस को 150 बोतल देशी शराब और चार नंबर प्लेट मिले हैं। इस बारे में हजारीबाग के पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना मिली थी। खबरीलाल ने बताया कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो से शराब की तस्करी होने वाली है। बिना नंबर की इस गाड़ी से शराब को बॉर्डर पार कर खपाने की तैयारी है। मिली सूचना को पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लिया।

थानेदार शम्भू नन्द ईश्वर को इस अवैध शराब लदी गाड़ी और तस्करों को दबोचने का टास्क दिया। एक टीम गठित की गई। एक्टिव हुए थानेदार ने टीम के साथ पाण्डेयबारा चौक के पास गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दरम्यान उन्हें सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो बरही की तरफ से आते दिखी। पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया। पुलिस पर नजर पड़ते ही स्कॉर्पियो का ड्राइवर गाड़ी को पाण्डेयबारा से सेलहारा की तरफ भगाने लगा। यह देख पुलिस को समझते देर नहीं लगी कि मामले में कुछ तो झोल है। पुलिस टीम ने उक्त गाड़ी का पीछा किया। लेकिन ड्राइवर गाड़ी को सेलहरा गांव में सुनसान जगह पर छोड़ खुद वहां से फरार हो गया। पुलिस ने पास जाकर गाड़ी की तलाशी ली। स्कार्पियो में पिछली सीट के नीचे दो प्लास्टिक की बोरी और एक कार्टुन में कुल 150 बोतल देशी शराब मिले। बीच वाले सीट के नीचे चार अलग-अलग नम्बर प्लेट (1) JH03AD 3249 (2) JH02AJ-5329 एंव (3) JH02AX-78251 मिला। पुलिस ने स्कार्पियो सहित सारा समान जब्त कर लिया है। वहीं तस्कर की तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी की जा रही है। गठित टीम में चौपारण के थानेदार शम्भु नन्द ईश्वर, ASI अशोक कुमार और लक्ष्मण तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

Read this also : टीवी एक्ट्रेस तुनिशा सीरियल के सेट पर इस हाल में मिली…देखें
Read this also :गुमला में मिली जवान लड़के की डेड बॉडी, बदन पर नहीं कपड़े… देखें
Read this also :ICICI बैंक की Ex-MD और CEO चंदा कोचर पति के साथ तीन दिन के लिए सीबीआई हिरासत में
Read this also :गरीबों के लिए नए साल का उपहार, फ्री में मिलेगा एक साल अनाज
Read this also :ए बप्पा ! इतना बड़ा बैंक फ्रॉड, रांची सहित 16 जगहों पर रेड












