spot_img
spot_img

ICICI बैंक की Ex-MD और CEO चंदा कोचर पति के साथ तीन दिन के लिए सीबीआई हिरासत में

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : ICICI बैंक की पूर्व MD और CEO चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को विशेष अदालत ने तीन दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है। बता दें की शुक्रवार को लोन फ्रॉड केस में CBI ने CEO चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को अरेस्ट कर लिया था। इस दौरान सीबीआई ने चंदा कोचर और दीपक कोचर की 3 दिन की हिरासत की मांग की। एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई अधिकारियों की एक टीम आज सुबह मुंबई की फ्लाइट से दंपति के साथ रवाना हुई है। आरोप है कि जब चंदा कोचर ICICI बैंक की कमान संभाल रही थीं, तब उन्होंने वीडियोकॉन ग्रुप को लोन दिया था। बदले में चंदा के पति दीपक कोचर की कंपनी नू रिन्यूएबल को वीडियोकॉन से निवेश मिला था।

जानकारी के मुताबिक 2012 में वीडियोकॉन ग्रुप को ICICI बैंक द्वारा लोन दिया गया था। जो बाद में एनपीए हो गया और बाद में इसे “बैंक फ्रॉड” कहा गया।  सितंबर 2020 में प्रवर्तन निदेशालय ने दीपक कोचर को गिरफ्तार किया था।  दरअसल, 2012 में, चंदा कोचर के नेतृत्व में आईसीआईसीआई बैंक ने वीडियोकॉन ग्रुप को 3,250 करोड़ का लोन दिया और छह महीने बाद वेणुगोपाल धूत के स्वामित्व वाली मेसर्स सुप्रीम एनर्जी ने मैसर्स न्यूपावर रिन्यूएबल्स को 64 करोड़ का लोन दिया, जिसमें दीपक कोचर की 50% हिस्सेदारी है।

वीडियोकॉन के शेयर होल्डर ने लिखा था पत्र 

ICICI बैंक और वीडियोकॉन के शेयर होल्डर अरविंद गुप्ता ने प्रधानमंत्री, रिजर्व बैंक और सेबी को एक पत्र लिखकर वीडियोकॉन के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत और ICICI की सीईओ व एमडी चंदा कोचर पर एक-दूसरे को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया था। इसमें दावा है कि धूत की कंपनी वीडियोकॉन को आईसीआईसीआई बैंक से 3250 करोड़ रुपये का लोन दिया गया और इसके बदले धूत ने चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की वैकल्पिक ऊर्जा कंपनी ‘नूपावर’ में अपना पैसा निवेश किया।

2018 में चंदा कोचर को बैंक से इस्तीफा दिया था 

आरोप है कि इस तरह चंदा कोचर ने अपने पति की कंपनी के लिए वेणुगोपाल धूत को लाभ पहुंचाया।  साल 2018 में यह खुलासा होने के बाद चंदा कोचर को बैंक से इस्तीफा देना पड़ा था। सीबीआई ने पहले फरवरी, 2018 में इस मामले में प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की थी।

Read this also :गरीबों के लिए नए साल का उपहार, फ्री में मिलेगा एक साल अनाज

Read this also : BREAKING : ICICI बैंक की Ex-MD और CEO चंदा कोचर पति के साथ अरेस्ट

Read this also : कोरोना से निपटने के लिए केंद्र ने जारी किया गाइडलाइन, पढ़ लें ये खबर

Read this also : कोरोना से निपटने के लिए झारखंड पूरी तरह तैयार : स्वास्थ्य मंत्री

Read this also : IPL Auction में 16 करोड़ में बिके निकोलस पूरन, जानिए किसने खरीदा

Read this also : ‘क्रिसमस’ का पर्व हम सभी के लिए बहुत उत्साह, उमंग और खुशी का दिन होता है : CM

Read this also : नहीं रहे दक्षिण के दिग्गज एक्‍टर कैकला सत्यनारायण

Read this also : Corona : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी… जानें डिटेल

Read this also : सीएम हेमंत ने सहायक अभियंता सुरेश राम के खिलाफ चार्ज फ्रेम करने का दिया आदेश

Read this also : सैम कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदा, कोहली को पछाड़ा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...