Kohramlive : 81.3 करोड़ गरीबों नये साल में बिल्कुल फ्री में राशन मिलेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गरीबों को पूरे एक साल तक मुफ्त में अनाज देने का फैसला किया गया है। यह फैसला शुक्रवार को PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गरीबों को मुफ्त राशन देने पर करीब दो लाख करोड़ रुपये की लागत आएगी, इसका बोझ केंद्र सरकार उठाएगी। इसका ऐलान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया।केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत चावल तीन रुपये प्रति किलो, गेंहू दो रुपये प्रति किलो और मोटा अनाज एक रुपये प्रति किलो की दर से देती है। सरकार ने फैसला लिया है कि दिसंबर 2023 तक यह पूरी तरह से मुफ्त में मिलेगा। इससे 81.35 करोड़ लोगों को फायदा होगा।
वहीं, सैन्य बलों के लिए वन रैंक वन पेंशन (OROP) पेंशन मिलेगा। ORAP का सामान्य अर्थ सशस्त्र बलों के कर्मियों को समान रैंक और समान अवधि की सेवा के लिए समान पेंशन का भुगतान है। इसमें सेवानिवृत्ति की तिथि का कोई मतलब नहीं होता। इसका मतलब यह है कि अगर किसी अधिकारी ने 1985 से 2000 तक 15 साल तक सशस्त्र बलों में सेवा दी और एक अन्य 1995 से 2010 तक सेवा में रहे, तो दोनों अधिकारयों को समान ही पेंशन मिलेगी। रक्षा बलों के पेंशनभोगी या पारिवारिक पेंशनभोगी को OROP प्रस्ताव के अनुरूप बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी। 1.7.2014 के बाद हुए सेवानिवृत्त हुए सुरक्षा कर्मियों को मिलाकर OROP के लाभार्थियों की संख्या 25,13,002 पर पहुंच गई है। 1.4.2014 से पहले यह संख्या 20,60,220 थी। इससे सरकार पर अतिरिक्त भार 8,450 करोड़ रुपए का पड़ेगा। जिन रक्षा कार्मिकों ने 1.7.2014 के बाद अपनी इच्छा से सेवानिवृत्त लिया है, उन्हें यह लाभ नहीं मिलेगा। बकाये का भुगतान चार छमाही किस्तों में किया जायेगा। वहीं, विशेष/उदारीकृत पारिवारिक पेंशन पाने वालों और वीरता पुरस्कार विजेताओं सहित सभी पारिवारिक पेंशनधारकों को एक किस्त में बकाये का भुगतान किया जाएगा।
Read this also : BREAKING : ICICI बैंक की Ex-MD और CEO चंदा कोचर पति के साथ अरेस्ट
Read this also : कोरोना से निपटने के लिए केंद्र ने जारी किया गाइडलाइन, पढ़ लें ये खबर
Read this also : कोरोना से निपटने के लिए झारखंड पूरी तरह तैयार : स्वास्थ्य मंत्री
Read this also : IPL Auction में 16 करोड़ में बिके निकोलस पूरन, जानिए किसने खरीदा
Read this also : ‘क्रिसमस’ का पर्व हम सभी के लिए बहुत उत्साह, उमंग और खुशी का दिन होता है : CM
Read this also : नहीं रहे दक्षिण के दिग्गज एक्टर कैकला सत्यनारायण










