RANCHI : कोलकाता बेस्ड कॉरपोरेट पावर लिमिटेड में 4000 करोड़ रुपये की घोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें कंपनी के प्रमोटर्स या डायरेक्टर, अज्ञात सरकारी कर्मचारी और अन्य कुछ लोग शामिल हैं। इनके खिलाफ करीब 4037.87 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि 20 बैंकों के कंसोर्टियम के साथ बैंक फ्रॉड किया गया है। सीबीआई ने मुंबई, नागपुर, कोलकाता, रांची, दुर्गापुर, विशाखापट्टनम और गाजियाबाद स्थित 16 जगहों पर छापेमारी की है। एफआईआर में जिन लोगों का नाम आया है, उनमें अभिजीत ग्रुप के चेयरमैन मनोज जयसवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक अग्रवाल और अन्य लोग शामिल हैं।
40 जाली बैंक कारंटियां की गईं जारी
एफआईआर के मुताबिक, बैंक अधिकारी प्रिय रंजन कुमार ने यही तरीका अपनाकर 34 जाली बैंक गारंटियां जारी की और इनकी प्रविष्टि कोर बैंकिंग प्रणाली फिनेकल में दर्ज नहीं की। FIR के अनुसार, 27 नवंबर, 2022 की अंतरिम जांच रिपोर्ट के अनुसार, यह तथ्य सामने आया है कि बैंक की प्रणाली के अवैध और अनधिकृत उपयोग के माध्यम से कुछ अज्ञात व्यक्तियों की मिलीभगत से बैंक कर्मचारियों द्वारा धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। यह भी आरोप लगाया गया है कि साल 2009 और 2013 के बीच कथित कर्जदाता ने गलत प्रोजेक्ट की कॉस्ट स्टेटमेंट को सब्मिट किया था और बैंक के फंड्स को डायवर्ट किया था।
Read this also : BREAKING : ICICI बैंक की Ex-MD और CEO चंदा कोचर पति के साथ अरेस्ट
Read this also : कोरोना से निपटने के लिए केंद्र ने जारी किया गाइडलाइन, पढ़ लें ये खबर
Read this also : कोरोना से निपटने के लिए झारखंड पूरी तरह तैयार : स्वास्थ्य मंत्री
Read this also : IPL Auction में 16 करोड़ में बिके निकोलस पूरन, जानिए किसने खरीदा
Read this also : ‘क्रिसमस’ का पर्व हम सभी के लिए बहुत उत्साह, उमंग और खुशी का दिन होता है : CM
Read this also : नहीं रहे दक्षिण के दिग्गज एक्टर कैकला सत्यनारायण
Read this also : Corona : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी… जानें डिटेल
Read this also : सीएम हेमंत ने सहायक अभियंता सुरेश राम के खिलाफ चार्ज फ्रेम करने का दिया आदेश
Read this also : सैम कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदा, कोहली को पछाड़ा












