रांची : आये दिन ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला रांची के चर्च रोड से सामने आया है। खबर एक्सप्रेस उर्दू दैनिक के निदेशक एस जसीम रिजवी ने अमेजन से सैमसंग M-42 मोबाइल फोन ऑर्डर किया था। उन्होंने जब पार्सल खोला तो वे दंग रह गए। 20000 की कीमत का मोबाइल फोन आर्डर किया था और पार्सल में निकला लक्स साबुन।

इस संबंध में एस जसीम रिजवी ने लोअर बाजार थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि अमेजन से 2 मई को उन्होंने एक सैमसंग मोबाइल ऑर्डर किया था। जिसका ऑर्डर नंबर 404-5665807-7901944 है। उन्होंने बताया कि पेमेंट पहले ही कर दिया था। आज जब शिपमेंट उनके घर पहुंचा तो उन्होंने डिलिवरी बॉय के सामने ही डब्बा खोला। डब्बा के अंदर से जो निकला उसे देखकर वे दंग रह गए। 20 हजार के मोबाइल की जगह लक्स साबुन निकला। उन्होंने इस संबंध में लोअर बाजार थाना में मामला दर्ज कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
इसे भी पढ़ें :#CM ममता बनर्जी के छोटे भाई को भी निगल गया कोरोना
इसे भी पढ़ें :Falanwa Ke Beta: धूम मचा रहा है अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना फलनवा के बेटा










