कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बंदोपाध्याय को भी कोरोना निगल गया। शनिवार की सुबह उनका निधन हो गया। असीम बंदोपाध्याय पिछले एक माह से कोरोना से संक्रमित थे। उनका उपचार कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल में चल रहा था। पिछले एक माह से वे कोरोना से संक्रमित थे। आज सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
Read More : #Bengal में कल से 30 मई तक #Lockdown, जाने क्या रहेगा बंद और खुला…
Read More : झारखंड ने खोया एक और पत्रकार, पंखुरी सिंह का निधन
कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते देख पश्चिम बंगाल में भी लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी गई है। मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इसके मुताबिक, बंगाल में 16 मई से 30 मई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं ही चालू रहेंगी। प्राइवेट ऑफिस, स्कूल-कॉलेज सब बंद रहेंगे। फल-सब्जी और राशन की दुकानें भी सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ही खुली रहेंगी।






