spot_img

गांजा पीने से रोका तो तीन युवकों को मारा चाकू और फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को चाकूबाजी में तीन युवक घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों को अस्‍पताल पहुंचाया। जहां तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों खतरे से बाहर हैं। हल्‍के रूप से जख्‍मी हैं। घायलों के बयान के आधार पर पुलिस चाकूबाजी के आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Read More : नैतिकता नष्ट हुई, मानवता भ्रष्ट हुई… ओ गंगा बहती हो क्यूं… ‘बच्चों’ का कब्रगाह बनी ‘मईया’ की गोद

जानकारी के अनुसार कडरू के फुलटोली के पास कुछ युवक गांजा पी रहे थे। स्‍थानीय युवकों ने उनलोगों से कहीं और जाकर गांजा पीने को कहा। इसी बात पर नशेड़ी युवकों को गुस्‍सा आ गया और स्‍थानीय युवकों से उलझ गये। इसी दौरान नशेडि़यों ने चाकू से वार कर दिया और फरार हो गए। इस घटना में तीन युवकों को चाकू लगा। जिसके नाम छोटू गुप्ता, रॉकी झा व युवराज बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर और अरगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Read More : कई नये राज खोल गए थानेदार रूपा की मां, पापा और चाचा, देखें, सुनें और समझें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में इन दिनों...

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...