Jamshedpur : जैसे ही सूरज की पहली किरण बाघ के बाड़े से टकराई, बस्ती में फुसफुसाहट गूंज उठी, “आ गए हैं रुद्र और मेघना…”जमशेदपुर जूलॉजिकल पार्क में रूद्र और मेघना को लाया गया है। ये दोनों नये मेहमान नागपुर से लाये गये हैं।एक नर बाघ, आंखों में जंगल की आग, चाल में आत्मविश्वास… नाम रखा गया ‘रुद्र’। वहीं, बिजली सी तेज मादा बाघिन का नाम रखा गया है मेघना। इनका नामकरण आम लोगों की राय से हुआ, जहां 318 नामों में से ये दो नाम बने जंगल के नये राजा-रानी की पहचान। ‘रुद्र’ का मतलब है भगवान शिव का रौद्र रूप, जंगल की शक्ति और तांडव का प्रतीक। वहीं मेघना बहती हुई नदी, कोमलता की धारा और ताकत का विस्तार। टाटा जू डायरेक्टर नईम अख़्तर ने मीडिया से कहा कि “इन नामों में अहसास है, गूंज है… और प्रकृति से एक पवित्र रिश्ता।” दोनों को दो अलग-अलग बाड़ों में रखा गया है। लेकिन, वक्त-बेवक्त जब दोनों की नजरें मिलती हैं, तो सैलानी भी ठहर जाते हैं। अब जू में मौजूद दो पुरानी बाघिनों के साथ ‘रुद्र’ की मौजूदगी ब्रिडिंग प्रोग्राम के लिये वरदान मानी जा रही है। टाटा जू में अब 440 से अधिक जानवरों के बीच ये दो बाघ-बाघिन नहीं, बल्कि प्रकृति और प्रेम की नई दास्तान बन चुके हैं।
जू पार्क की पगडंडियों पर ओस की बूंदें थरथरा रही थीं। हवा में हरियाली की नमी और कुछ अलग-सा इंतजार था।
एक कोने से अचानक आई दहाड़… और पूरा जंगल सन्न! वो था रुद्र, नागपुर का जंगलराजा। सीना तानकर खड़ा, पिंजरे की सलाखों के बीच से सूरज को देखता, मानो कह रहा हो, “मैं आया हूं… फिर से जंगल को अपना नाम देने।” उधर दूसरी ओर, हरे पत्तों की ओट से झांकती दो काली आंखें। नरम धूप में उसका चेहरा जैसे किसी मेघ से ढका हो।
वो थी मेघना। बिजली-सी तेज़, पर बादलों-सी शांत।
पहली मुलाकात का लम्हा
रुद्र की नजर जब पहली बार मेघना पर पड़ी… उसकी चाल धीमी हो गई। बाघ की आंखों में पहली बार शिकारी की नहीं, साथी की तलाश दिखी। और मेघना? वो झेंप गई, जैसे झील में पहली बार कोई कंकड़ गिरा हो और लहरें शरमा उठी हों।बाड़े की दीवारें तो थीं… पर नजरें रुकीं नहीं। ज़ू का कैमरा भी उस दिन थम गया। क्योंकि वो पल किसी दस्तावेज का नहीं, बल्कि किसी दास्तां का पहला पन्ना था। “जब मेघना ने पहली बार दहाड़ लगाई… और रुद्र ने पीछे हटकर रास्ता दिया” क्या जंगल में शुरू हो रहा है एक प्रेम-अधिकार संग्राम?
“जब मेघना ने दहाड़ लगाई… और रुद्र ने रास्ता दे दिया”
सुबह की दूसरी मुलाकात, इस बार सूरज पहले से ज्यादा नर्म था, और हवा में एक मीठी सी बेचैनी। रुद्र ने बाड़े के कोने से जैसे ही कदम बढ़ाया, उसे लगा, आज कुछ अलग है। दूसरी ओर मेघना, अपने हिस्से की जमीन पर हल्के कदमों से चहलकदमी कर रही थी। उसकी चाल में लचक नहीं, ललकार थी और फिर…एक गर्जना! मेघना ने पहली बार दहाड़ लगाई, न तो डराने के लिये, न ही जताने के लिये…बल्कि बताने के लिये — “ये जमीन मेरी भी उतनी ही है, जितनी तुम्हारी।” रुद्र ठहर गया। उसके पंजे जमीन में धंसे, मगर चेहरे पर कोई ताज न टूटा। बल्कि… एक मुस्कान आई — हल्की, मगर समझदार। वो पीछे हटा, और पहली बार किसी ने जंगल में प्रेम को सम्मान की जगह दी।
वर्चस्व की लड़ाई नहीं…साथ चलने का रास्ता बनाया। जू पार्क के रखवाले कहते हैं कि “उस दिन दोनों की नजरें मिलीं… और कैमरों ने जो रिकॉर्ड किया, वो बाघों का व्यवहार नहीं, बल्कि इंसानी रिश्तों का आईना था।”
इसे भी पढ़ें :चौपारण में भाजपाईयों का जुटान…
इसे भी पढ़ें :DC का आदेश, एक बूंद पानी की कमी न हो…
इसे भी पढ़ें :पुलिस डायरीः करीना कपूर ने किया चौंकाने वाला सनसनीखेज खुलासा…
इसे भी पढ़ें :CM ने तैयारियों का लिया जायजा, दिये निर्देश
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…





